वेंकटेश्वर गौसंरक्षण ट्रस्ट को श्रद्धालु ने दान किए 1 करोड़ रुपए

Edited By Updated: 01 Mar, 2026 08:43 AM

tirumala tirupati devasthanams news

तिरुपति (प.स.): हैदराबाद के एक श्रद्धालु ने टी.टी.डी. के श्री वेंकटेश्वर गौसंरक्षण ट्रस्ट को एक करोड़ रुपए दान किए हैं। दान का चैक तिरुमाला के कैंप कार्यालय में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टी.टी.डी.) के अध्यक्ष बी.आर. नायडू को सौंप दिया गया।

तिरुपति (प.स.): हैदराबाद के एक श्रद्धालु ने टी.टी.डी. के श्री वेंकटेश्वर गौसंरक्षण ट्रस्ट को एक करोड़ रुपए दान किए हैं। दान का चैक तिरुमाला के कैंप कार्यालय में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टी.टी.डी.) के अध्यक्ष बी.आर. नायडू को सौंप दिया गया। मंदिर निकाय द्वारा शुक्रवार को जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा गया है, “हैदराबाद के भक्त, रचमल्लू वेंकट सुजित ने यह रकम दान की है।” 

एस.वी. गौसंरक्षण ट्रस्ट की स्थापना गायों के संरक्षण और उनके आर्थिक पहलुओं के साथ-साथ उनके धार्मिक महत्व पर जोर देने के लिए की गई थी। गौसंरक्षण ट्रस्ट को दिए गए प्रत्येक दान के बदले मंदिर प्रबंधन द्वारा भी उतनी ही राशि का योगदान दिया जाता है ताकि ट्रस्ट आत्मनिर्भर बन सके।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!