Edited By Prachi Sharma,Updated: 25 Feb, 2026 09:09 AM

Ayodhya Ram Mandir : Ayodhya में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है। Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra ने राम मंदिर परिसर में आधुनिक लॉकर रूम की व्यवस्था लागू कर दी है, ताकि बढ़ती भीड़ के बीच दर्शनार्थियों को अपने सामान की...
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Ayodhya Ram Mandir : Ayodhya में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है। Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra ने राम मंदिर परिसर में आधुनिक लॉकर रूम की व्यवस्था लागू कर दी है, ताकि बढ़ती भीड़ के बीच दर्शनार्थियों को अपने सामान की सुरक्षा को लेकर परेशानी न उठानी पड़े।
मंदिर परिसर में चार अलग-अलग स्थानों पर अत्याधुनिक लॉकर रूम तैयार किए गए हैं। इस व्यवस्था के तहत एक समय में लगभग 50 हजार श्रद्धालु अपने जूते-चप्पल, बैग और अन्य निजी वस्तुएं सुरक्षित रूप से जमा कर सकेंगे। पहले भारी भीड़ के कारण लोगों को सामान रखने में कठिनाई होती थी, लेकिन अब यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
हर लॉकर रूम में टोकन प्रणाली लागू की गई है, जिससे सामान जमा करने और वापस लेने की प्रक्रिया व्यवस्थित और पारदर्शी रहेगी। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी स्थानों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
मंदिर परिसर में शू रैक लगाने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है, जिससे श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, ऐसे में यह नई व्यवस्था भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
विश्व हिंदू परिषद से जुड़े शरद शर्मा ने बताया कि मंदिर ट्रस्ट लगातार श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए सुविधाएं बढ़ा रहा है। उनके अनुसार, नई लॉकर सुविधा से दर्शन प्रक्रिया अधिक सुचारु और व्यवस्थित हो सकेगी।