Mahashivratri Magh Mela Snan 2026 : पुण्य की डुबकी के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़, महाशिवरात्रि पर माघ मेला का समापन स्नान आज

Edited By Updated: 15 Feb, 2026 08:44 AM

mahashivratri magh mela snan 2026

Mahashivratri Magh Mela Snan 2026 : 3 जनवरी 2026 से शुरू हुआ प्रयागराज का पावन माघ मेला आज 15 फरवरी 2026, रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर संपन्न हो रहा है। 44 दिनों तक चले इस आध्यात्मिक आयोजन का समापन संगम में छठे और अंतिम स्नान के साथ हुआ। ब्रह्म...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mahashivratri Magh Mela Snan 2026 : 3 जनवरी 2026 से शुरू हुआ प्रयागराज का पावन माघ मेला आज 15 फरवरी 2026, रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर संपन्न हो रहा है। 44 दिनों तक चले इस आध्यात्मिक आयोजन का समापन संगम में छठे और अंतिम स्नान के साथ हुआ। ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु त्रिवेणी संगम तट पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और भगवान शिव का अभिषेक कर पुण्य लाभ की कामना कर रहे हैं।

महाशिवरात्रि का दिन शिव और पार्वती के दिव्य विवाह का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा भाव से की गई पूजा, व्रत और जप-तप से वर्षभर के पूजन के समान फल प्राप्त होता है। इसी कारण महाशिवरात्रि पर संगम स्नान का विशेष महत्व है और बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं।

माघ मेला सनातन धर्म की प्राचीन परंपरा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आयोजन है। साधु-संतों और विभिन्न अखाड़ों की उपस्थिति से इसकी आध्यात्मिक गरिमा और बढ़ जाती है। मेले के अंतिम दिन संगम नगरी ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठी। सुबह पवित्र स्नान के बाद पूरे दिन शिव पूजन, भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इस वर्ष माघ मेले की शुरुआत पौष पूर्णिमा के स्नान से हुई थी। इसके बाद 14 जनवरी को मकर संक्रांति, 18 जनवरी को मौनी अमावस्या, 23 जनवरी को बसंत पंचमी, 1 फरवरी को माघी पूर्णिमा और अंत में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर छठे स्नान के साथ इस धार्मिक मेले का विधिवत समापन हुआ।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!