आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 22 Nov, 2023 07:23 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 22 नवंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 22 नवंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत ही परिवर्तनशील विचारों वाले होते हैं। इन लोगों को पुरानी सोच एवं बातें पसंद नहीं आती। ये लोग लगातार समाज में परिवर्तन चाहते हैं। इन लोगों में तर्क-वितर्क की शक्ति भी काफी मजबूत होती है। ये लोग बिना तथ्य के किसी बात को नहीं मानते। ये लोग किसी बात को मानने से पहले एक मजबूत तथ्य का आधार चाहते हैं। मूलांक 4 वाले जातक परिवर्तनशील विचारों वाले होते हैं। इन लोगों के मन में एक ही समय में अनेक विचार जन्म लेते रहते हैं। इन लोगों के जीवन में स्थिरता का अभाव होता है। ये लोग अक्सर अपने विचारों की दुनिया में खोए रहते हैं। जो कि वास्तविकता से बहुत अलग होती है। जिसके कारण इन्हें बहुत बार न उम्मीद होकर असफलता का सामना करना पड़ता है। मूलांक 4 वाले जातकों को यदि जन्मतिथि के अन्य अंकों का साथ प्राप्त हो तो ये लोग रिसर्च अनुसंधान के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं। मूलांक 4 वाले लोगों के जीवन में सभी घटनाएं अक्सर अकस्मात होती हैं। इन लोगों का जीवन काफी संघर्ष पूर्ण रहता है। आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। इस साल आपको कुछ रुके हुए कामों में गति देखने को मिलेगी। विदेशी काम करने की कोशिश करेंगे। नवंबर के महीने का समय निजी जीवन के लिए अच्छा रहेगा। दिसंबर के महीने में की गई यात्राएं लाभदायक रहेंगी। मां की सेहत का ख्याल रखें। 

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में कोई शॉर्टकट अपना कर अपने काम को जल्दी करने की कोशिश करेंगे। फरवरी के महीने का समय फैशन और डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। निजी रख-रखाव पर भी आपका ज्यादा ध्यान रहेगा। मार्च के महीने में जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कुछ सरकारी लाभ प्राप्त होने के भी योग बनते हैं। अप्रैल के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। हालांकि कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। मई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के लड़ाई-झगड़े और पुलिस के मामलों से दूरी बना कर रखें। जून के महीने में पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जुलाई के महीने में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। अगस्त के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करेंगे। सितंबर के महीने में समय आपके लिए अच्छा है। आपकी योजनाओं को मार्ग मिलते नजर आएंगे। अक्टूबर के महीने में सेहत का ख्याल रखें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सरस्वती मां की आराधना करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। केसर का तिलक लगाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!