आज का राशिफल 8 अप्रैल, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 08 Apr, 2026 05:10 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपका ध्यान निजी मामलों को पूरा करने पर

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपका ध्यान निजी मामलों को पूरा करने पर केंद्रित रहेगा। लाभ की स्थिति सामान्य रहेगा। व्यवसाय में सहजता बनाए रखें, जिससे आर्थिक मामले यथावत चलते रहेंगे। आज किसी को उधार देने से बचें और किसी के साथ बातचीत में स्पष्टता रखें।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन यात्रा से जुड़ा रह सकता है और आप व्यस्त भी रहेंगे। कार्यक्षेत्र के किसी महत्वपूर्ण काम से विदेश यात्रा का अवसर मिलेगा, जो आपके करियर के लिए लाभदायक रहेगा। यात्रा पर निकलने से पहले सभी जरूरी कागजात और दस्तावेज़ अच्छी तरह जांच लें, ताकि किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
उपाय- शिवलिंग पर प्रत्येक सोमवार पंचामृत का जल चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहने की संभावना है। लाभ स्थिर रहेगा और कोई बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। व्यवसाय में सहजता और स्थिरता बनाए रखना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। जल्दबाजी या बड़े जोखिम लेने से बचें और वर्तमान स्थिति को समझते हुए आगे बढ़ें।
उपाय- केले का दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आपको अपनी दूरदर्शिता बढ़ाने की आवश्यकता है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए निर्णय लें, ताकि आगे चलकर लाभ मिल सके। उधार लेने से बचना ही आपके लिए उचित रहेगा, क्योंकि इससे आर्थिक दबाव बढ़ सकता है।
उपाय- धर्म स्थान में सेवा करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यवसाय में साझेदार के साथ बातचीत में स्पष्टता बनाए रखना जरुरी होगा। अपनी बात को साफ और सटीक तरीके से रखने से गलतफहमियों से बचा जा सकता है और आपके संबंध भी बेहतर बने रहेंगे। भाई अपनी बहनों को कोई उपहार देंगे।  
उपाय- तुलसी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन रिश्तों को सुधारने और खुशियां बढ़ाने के लिए बेहद अनुकूल है। यदि आपका कोई मित्र आपसे नाराज़ है, तो उसे मनाने के लिए आज का समय बहुत अच्छा रहेगा। आपकी सच्ची कोशिश और भावनात्मक बातचीत से रिश्तों में फिर से मधुरता आ सकती है।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल डालें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आप परिजनों के साथ कहीं बाहर समय बिताने का प्लान बनायेंगे। यह समय आपके लिए तनाव दूर करने और अपने करीबी व्यक्तियों के साथ अच्छे पल बिताने का अवसर देगा, जिससे मन हल्का और प्रसन्न रहेगा।
उपाय- केले का दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। साथ ही घर के वातावरण में भी खुशी बनी रहेगी। किसी दूर के रिश्तेदार के आने से घर में रौनक और उत्साह का माहौल रहेगा। परिवार के साथ बिताए गए पल आपको मानसिक सुकून और आनंद प्रदान करेंगे।
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आपको व्यवसाय को लेकर कोई अच्छी खबर मिलेगी, जो आपके मनोबल को बढ़ाएगी और आप को अंदर से मजबूत महसूस कराएगी। यह सकारात्मक ऊर्जा आपके पूरे दिन को बेहतर बना सकती है और आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!