Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Jan, 2024 08:20 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 13 जनवरी में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है। जिन के स्वामी राहु देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत ही अस्थिर प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 13 जनवरी में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है। जिन के स्वामी राहु देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत ही अस्थिर प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के जीवन में स्थिरता का अभाव मिलता है। इन लोगों के विचारों में लगातार परिवर्तन होता रहता है। मूलांक 4 वाले जातकों को अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। हालांकि ये लोग काफी तेज दिमाग वाले और कुशाग्र बुद्धि के होते हैं। इन लोगों का दिमाग रिसर्च एवं अनुसंधान के स्तर पर ज्यादा चलता है। ये लोग हर चीज के आधारभूत तर्क तक जाने की कोशिश करते हैं। इनकी बातों में तर्क-वितर्क अधिक झलकता है। किसी भी बात को यूं ही मान लेना इन लोगों की प्रवृत्ति नहीं होती। मूलांक 4 वाले जातकों की जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दें तो इन लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान के स्तर पर अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 4 वाले जातक पुरानी परंपराओं और मान्यताओं को नहीं मानते। अतः इन्हें गैर परम्परावादी कह दिया जाता है। ये लोग समाज में लगातार परिवर्तन चाहते हैं। लोग इन्हें क्रांतिकारी समझने लगते हैं। मूलांक 4 वाले जातक मुख्यतः पुरानी और रूढ़िवादी विचारधाराओं के साथ विवाद की स्थिति में मिलते हैं। ये लोग धर्म के नाम पर हो रहे आडम्बरों को बिल्कुल नहीं मानते।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल बहुत सारी चीजें आपके जीवन में अकस्मात होंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। जनवरी के महीने में सेहत का ख्याल रखें। अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। फरवरी के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। किसी भी प्रकार की कला से जुड़े हुए लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। मार्च के महीने में दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपका मन अध्यात्म की ओर रुझान लेगा। अप्रैल के महीने में जमीन-जायदाद के मामलों में लाभ होने की संभावना बनती है। आलस्य के कारण अपने काम को आने वाले समय पर न डालें। मई के महीने में प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। लेकिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। जून के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है परंतु अपनी अहंकार की भावना को त्याग दें। जुलाई के महीने का समय भावनाओं से घिरा रहेगा। अगस्त के महीने में अपने कामकाज को विदेश में फैलाने की कोशिश करेंगे। सितंबर के महीने में कोई गलत काम करने से बचें। बेकार के प्रलोभन से दूर रहें। सोच-समझकर अच्छे निर्णय लेकर समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। अक्टूबर के महीने में प्रचार-प्रसार में पैसा निवेश करेंगे। नवंबर के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दिसंबर के महीने का समय मिले-जुले फलों वाला रहेगा। मन थोड़ा परेशान रहेगा। अकस्मात कोई धन लाभ प्राप्त हो सकता है।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कोई भी गलत काम करने से बचें। कोई भी अनैतिक और गैर कानूनी काम न करें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। घर में गोमूत्र का पोछा लगाएं। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। शिव चालीसा का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com