अजब- गजब: यहां मौत के बाद शव को घरों में रखते हैं सालों-साल

Edited By Updated: 12 Jul, 2025 02:00 PM

torajan people indonesia

Torajan People, Indonesia: दुनिया में कई ऐसी जनजातियां हैं, जिनके बारे में लोग आज भी अनजान हैं। वे अपने पुराने समय के रीति-रिवाजों का पालन करते आए हैं और अपनी मान्यताओं के अनुसार ही जीवन व्यतीत करते हैं। इंडोनेशिया में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Torajan People, Indonesia: दुनिया में कई ऐसी जनजातियां हैं, जिनके बारे में लोग आज भी अनजान हैं। वे अपने पुराने समय के रीति-रिवाजों का पालन करते आए हैं और अपनी मान्यताओं के अनुसार ही जीवन व्यतीत करते हैं। इंडोनेशिया में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है।

Torajan People Indonesia
मौत होने पर शव को रखते हैं साथ
इंडोनेशिया के तोराजन समाज में परम्परा है कि परिवार के सदस्य की मौत हो जाने पर न तो उसका अंतिम संस्कार करते हैं और न ही शव को दफनाते हैं, उन्हें अपने साथ ही रखते हैं। वे मृत्यु को भी अपने जीवन का एक अहम हिस्सा मानते हैं। इतना ही नहीं, परिवार के मृत सदस्य के साथ ही जीवन बिताते हैं।

Torajan People Indonesia
बीमार समझते हैं, न कि शव
इस परम्परा में वे हमारे जैसी लाइफस्टाइल के बिल्कुल विपरीत जीवन जीते हैं। इंडोनेशिया में सुलावेसी के पहाड़ों में रहने वाले तोराजन समाज के लोग मृत सदस्यों के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं, जैसे वे बीमार हैं, न कि शव। उनकी त्वचा और मांस को सड़ने से बचाने के लिए फॉर्मेल्डिहाइड और पानी की एक परत लगाई जाती है। बदबू फिर भी तेज होती है, इसलिए परिवार गंध दबाने के लिए कुछ खास सूखे पौधों को शरीर के पास रख देते हैं।

Torajan People Indonesia
रोज दोपहर के खाने के लिए करते हैं आमंत्रित
परंपरागत रूप से इस समाज के लोग मृत सदस्य को रोजाना दोपहर के खाने के लिए आमंत्रित करते हैं। ऐसा वे तब तक करते हैं, जब तक कि शवों को आखिरकार दफना न दिया जाए। सूत्रों के अनुसार, परिवार अपने मृत सदस्य के शव को सालों-साल तक अपने घरों में रखते हैं।

Torajan People Indonesia
घर के अलग कमरे में रखते हैं लोग
हर दिन मृतक को खाना खिलाने और उसके साथ समय बिताने के लिए शव को एक अलग कमरे में बिस्तर पर रखा जाता है। यह तब तक किया जाता है जब तक कि परिवार मृत सदस्य का उचित अंतिम संस्कार नहीं कर देता।

Torajan People Indonesia
दफनाने के बाद रखते हैं ऐसा ख्याल
हालांकि, जब अंतिम संस्कार करने का वक्त आता है तो शव को कब्र में दफनाया जाता है। दफनाने के बाद भी शव की नियमित देखभाल की जाती है और साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता है।

Torajan People Indonesia
ताबूत में उपहार रखने की परम्परा
तोराजन परम्परा में ताबूत में गिफ्ट रखने की प्रथा है- उनकी मनपसंद चीजें जैसे उनकी बनाई विशेष मूर्ति, मोबाइल, पर्स, कंगन और घड़ी आदि। अन्य लोग अपने प्रियजनों के साथ हीरा भी गाड़ सकते हैं।

Torajan People Indonesia

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!