बाबा महाकाल बने दूल्हा भक्तों को सेहरा स्वरूप में दिए दर्शन

Edited By Updated: 02 Mar, 2022 04:35 PM

ujjain mahakal mandir latest news

उज्जैन: शिवरात्रि महापर्व पर बाबा महाकाल और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ जहा पर्व की रात्रि पर बाबा महाकाल का दूध दही शहद और अन्य सुंगधित द्रव्यों से अभिषेक किया गया

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
उज्जैन: शिवरात्रि महापर्व पर बाबा महाकाल और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ जहा पर्व की रात्रि पर बाबा महाकाल का दूध दही शहद और अन्य सुंगधित द्रव्यों से अभिषेक किया गया। जिसके बाद सप्तधान और आकंड़े के फूल कुंटलो से अर्पित किए गए। बताया [जाता है बाबा महाकाल साल में एक ही बार अपने भक्तों को 48 घंटे दर्शन देते हैं। यहां होने वाली रोज की सुबह होने वाली भस्मारती शिवरात्रि के दिन दोपहर में संपन्न हुई। तो वहीं बाबा महाकाल का महाशिवरात्रि के दिन सिंधिया परिवार द्वारा प्रदान किए गए मुखोटे से श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल को अर्पित धान और आंकड़े के फूल भस्मारती के बाद भक्तों में वितरित किए गए। जिससे जुड़ी मान्यता प्रचलित है कि इसे घर में रखने से शुभ कार्य जल्द सम्पन्न होते हैं और घर मे धन-धान्य सहित सुख समृद्धि आती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!