Vaishno Devi Dham: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने शुरू किया ग्रुप अटका आरती पैकेज

Edited By Updated: 22 Nov, 2023 08:18 AM

vaishno devi dham

मां वैष्णो देवी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड हर उचित सुविधा प्रदान करने का प्रयास करता है। इसी कड़ी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

कटड़ा (अमित): मां वैष्णो देवी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड हर उचित सुविधा प्रदान करने का प्रयास करता है। इसी कड़ी के बीच श्राइन बोर्ड प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए नवम्बर से फरवरी की मां के बीच ग्रुप अटका आरती पैकेज शुरू किया गया है।
इस पैकेज के माध्यम से वैष्णो देवी भवन पर अटका में बैठने वाले श्रद्धालुओं को 5100 रुपए के भुगतान के साथ चार अटका की बुकिंग, रुकने के लिए डॉरमेट्री की बुकिंग सहित पंचमेवा प्रसाद भी दिया जा रहा है। 

वहीं इस सेवा का लाभ लेने वाले श्रद्धालुओं के 2 अतिरिक्त बच्चे भी नि:शुल्क आरती में बैठ सकते हैं। इस संबंध में पंजाब केसरी से बात करते हुए सी.ई.ओ. श्राइन बोर्ड अंशुल गर्ग ने बताया कि अक्सर वैष्णो देवी भवन पर अटका आरती की मांग अधिक रहती है। वहीं अटका में बैठने वाले श्रद्धालुओं को भवन पर रुकने की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती,  जिसे देखते हुए श्राइन बोर्ड प्रशासन द्वारा नवम्बर से फरवरी माह के बीच इस पैकेज को शुरू किया है। 

अमित शर्मा
poloelex77@gmail.com

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!