Char Dham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा पर केंद्र की पैनी नजर, उत्तराखंड भेजी जाएंगी अर्धसैनिक बल की 15 कंपनियां

Edited By Updated: 16 Apr, 2026 10:45 AM

char dham yatra 2026

चारधाम यात्रा को लेकर अब तैयारियों बहुत तेज हो गई है, क्योंकि 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। चारधाम की सुरक्षा को लेकर क्रेद सरकार ने भी अपनी कमर कस ली है।

Char Dham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा को लेकर अब तैयारियों बहुत तेज हो गई है, क्योंकि 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। चारधाम की सुरक्षा को लेकर क्रेंद सरकार ने भी अपनी कमर कस ली है। हर साल की तरह इस साल भी लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए क्रेंद सरकार द्वारा मई के महीने में अर्धसैनिक बल की 15 कंपनी उत्तराखंड भेजी जाएंगी।  

ये भी पढ़े- Ayodhya Ram Mandir : श्रीरामजन्मभूमि में पुजारियों की भर्ती हुई शुरू, हर मंदिर को मिलेंगे दो-दो विशेष अर्चक

सुरक्षा पर दिया जाएगा खास जोर
केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने राज्य सरकार के साथ बैठक में चारधाम यात्रा की सुरक्षा से लेकर सेहत और यातायात के हर पहलू की विस्तार से जानकारी ली है। इस बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन भी शामिल हुए थेष जहां चारधाम यात्रा को लेकर हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी तैयारियों पर चर्चा हुई। इस बार की यात्रा में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रखी जाएगी।

जैसे- स्वास्थ्य सेवाएं और आपात चिकित्सा, हेली सेवाओं की उपलब्धता, यातायात प्रबंधन का भी हर की खास निगरानी रखी जाएगी। चारधाम में में हर साल देश-विदेश से लाखों लोग दर्शन करने के लिए पहुंचते है। सरकार ने पिछले साल की रिकॉर्ड संख्या के देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं का पहले से ज्यादा बेहतर तरीके से इंतजाम किए जा रहे है। इस साल श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सारे प्रबंध किए जा रहे है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अच्छे से अनुभव ले सके।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!