Mata Vaishno Devi News : वैष्णो देवी में आस्था का सैलाब ! 23 लाख भक्तों ने रचा इतिहास, टूट गए पिछले सारे रिकॉर्ड

Edited By Updated: 09 Apr, 2026 10:03 AM

mata vaishno devi news

माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए यह साल खुशियों की नई सौगात लेकर आया है। त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता के पावन दरबार में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा है कि पिछले कई सालों के रिकॉर्ड धराशायी हो गए हैं।

Mata Vaishno Devi News : माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए यह साल खुशियों की नई सौगात लेकर आया है। त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता के पावन दरबार में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा है कि पिछले कई सालों के रिकॉर्ड धराशायी हो गए हैं। चाहे बदलते मौसम का मिजाज हो या कोई और समस्या हो। इन सभी के बीच भी श्रद्धालुओं की माता के प्रति श्रद्धा में कोई कमी नहीं आई। इस साल लगभग 23 लाख से अधिक लोगों के माता के चरणों में अपना  शीश नवाया, जिससे पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए। 

ये भी पढ़े- Mata Vaishno Devi Weather Update : वैष्णो देवी में बदला मौसम का मिजाज ! हिमकोटी मार्ग पर गिरे पत्थर, थमी बैटरी कार और हेलीकॉप्टर की रफ्तार

आस्था का महासंगम: 23 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक 23 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में मत्था टेका है। यह संख्या पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले लगभग 2 लाख अधिक है।

क्यों टूटा रिकॉर्ड?
नवरात्रि की भारी भीड़: हाल ही में संपन्न हुए चैत्र नवरात्रि के दौरान भक्तों की संख्या में जबरदस्त उछाल देखा गया। केवल नवरात्रि के कुछ दिनों में ही लाखों भक्तों ने दर्शन किए।

बेहतर सुविधाएं: श्राइन बोर्ड द्वारा यात्रियों के लिए शुरू की गई नई सुविधाएं, जैसे स्काईवॉक, बेहतर भीड़ प्रबंधन और RFID कार्ड सिस्टम ने यात्रा को सुगम बनाया है।

मौसम का साथ: साल की शुरुआत में सुहावने मौसम और छुट्टियों के कारण भी बड़ी संख्या में लोग कटरा पहुंचे।

प्रशासन की तैयारियां
श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य ने बताया कि रिकॉर्ड भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं को और पुख्ता किया गया है। भक्तों के ठहरने, लंगर और दर्शन के लिए कतार प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!