Valley of Flowers: पहली जून को खुलेगी विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी

Edited By Updated: 20 May, 2025 07:29 AM

valley of flowers

उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी 1 जून को पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। इसके लिए वन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पैदल रास्तों को ठीक किया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकार चेतना कांडपाल ने बताया कि वन विभाग द्वारा फूलों की...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

चमोली (नवोदय टाइम्स): उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी 1 जून को पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। इसके लिए वन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पैदल रास्तों को ठीक किया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकार चेतना कांडपाल ने बताया कि वन विभाग द्वारा फूलों की घाटी को खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

1 जून को फूलों की घाटी सैलानियों के लिए खोल दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार फूलों की घाटी में जाकर पैदल रास्तों को ठीक कर रही है। बर्फबारी के बाद जहां रास्ते टूटे थे उनको ठीक किया जा रहा है। पुलों को भी ठीक करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि 1 जून तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!