Vaman Jayanti: मानव रूप में प्रगट हुए श्रीहरि के पहले अवतार वामन, बौने ब्राह्मण को करें प्रसन्न

Edited By Updated: 04 Sep, 2025 07:17 AM

vaman jayanti

Vaman Jayanti 2025:वामन जयंती भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के पांचवें अवतार वामन अवतार का प्रकटोत्सव होता है। यह अवतार त्रेतायुग में हुआ था। भगवान वामन श्री हरि के पहले ऐसे अवतार थे जो मानव रूप में...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vaman Jayanti 2025:वामन जयंती भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के पांचवें अवतार वामन अवतार का प्रकटोत्सव होता है। यह अवतार त्रेतायुग में हुआ था। भगवान वामन श्री हरि के पहले ऐसे अवतार थे जो मानव रूप में प्रगट हुए थे। वामन जयंती हमें सिखाती है कि सच्चा बल विनम्रता और धर्म की रक्षा में है। इस दिन पूजा और व्रत करने से जीवन में समृद्धि, शांति और सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

PunjabKesari Vaman Jayanti
Vaman Jayanti Story वामन जयंती कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, जब बलि नामक असुरराज ने तीनों लोकों पर अधिकार कर लिया था, तब भगवान विष्णु ने वामन (एक बौने ब्राह्मण) का रूप धारण कर उन्हें उनके घमंड से मुक्त किया और देवताओं को पुनः उनका स्थान दिलाया।

वामन जयंती: दैत्य के प्यार में हारे भगवान, आज भी करने जाते हैं उनका दीदार

Significance of Vaman Jayanti वामन जयंती का महत्व
वामन जयंती का पर्व अहंकार का नाश करने की प्रेरणा देता है। वामन अवतार यह सिखाता है कि दान और शक्ति के साथ भी विनम्रता जरूरी है। यह शुभ दिन धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक है। इस दिन किया गया पुण्य पितरों को शांति देता है।

PunjabKesari Vaman Jayanti
Result of Vaman Jayanti fast वामन जयंती व्रत का फल
वामन जयंती का व्रत करने से विष्णु जी की कृपा मिलती है, दुख-दरिद्रता दूर होती है और जीवन में समृद्धि आती है।

Method of worshiping Vaman Jayanti वामन जयंती पूजा विधि
प्रातः स्नान करके पीले वस्त्र पहनें और व्रत का संकल्प लें। वामन जी की प्रतिमा अथवा चित्र की स्थापना करें। यदि आपके पास न हो तो भगवान विष्णु के स्वरूप का चित्र या प्रतिमा भी स्थापित कर सकते हैं। जल, आम्रपल्लव और नारियल से कलश सजाकर स्थापित करें।

PunjabKesari Vaman Jayanti
Vaman Jayanti Puja Materials वामन जयंती पूजा सामग्री
तुलसी पत्ते, पीले फूल, चंदन, धूप, दीप, पंचामृत और भोग (खीर, पुए, फल) रखें।

Vaman Jayanti Puja Vidhi वामन जयंती पूजा विधि
भगवान वामन को गंगा जल से स्नान कराएं यानी अभिषेक करें। चंदन, अक्षत, पुष्प, तुलसी दल अर्पित करने के बाद दीपक जलाकर धूप-आरती करें। कम से कम 108 बार यानि 1 माला इस मंत्र का जाप करें

Vaman Jayanti Mantra वामन जयंती मंत्र- ॐ वामनाय नमः

PunjabKesari Vaman Jayanti
कथा श्रवण – बलि और वामन जी की कथा का पाठ करें।

भोग और प्रसाद – भगवान को खीर, गुड़ और तिल का भोग लगाकर परिवार में बांटें।

Remedies for Vaman Jayanti वामन जयंती के उपाय
धन लाभ के लिए पीले वस्त्र पहनकर ॐ वामनाय नमः मंत्र का 11 माला जप करें।
घर में सुख-शांति हेतु  भगवान वामन को तुलसी दल और खीर अर्पित करें।
संतान सुख के लिए गरीब ब्राह्मण या बच्चों को भोजन कराएं।
ऋण मुक्ति हेतु वामन जयंती व्रत करके शाम को 11 तुलसी पत्र गंगा जल में बहाएं।

PunjabKesari Vaman Jayanti

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!