शंकराचार्य बोले- धर्मयुद्ध का ऐलान करूंगा, गौ-संरक्षण में शासन की विफलता स्पष्ट

Edited By Updated: 02 Mar, 2026 09:21 AM

varanasi news

वाराणसी  (वार्ता): उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्योतिष पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि राज्य में गौ-संरक्षण के मामले में शासन की विफलता स्पष्ट है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 40 दिनों का समय दिया था, जिनमें से 30 दिन बीत...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

वाराणसी  (वार्ता): उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्योतिष पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि राज्य में गौ-संरक्षण के मामले में शासन की विफलता स्पष्ट है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 40 दिनों का समय दिया था, जिनमें से 30 दिन बीत चुके हैं। यदि शेष अवधि में निर्णय नहीं हुआ, तो ‘गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ का शंखनाद किया जाएगा।

शंकराचार्य ने गौमाता को ‘राज्यमाता’ घोषित करने और उत्तर प्रदेश से बीफ निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित धर्मयुद्ध पूर्णत: अहिंसक और वैचारिक होगा, उनका अस्त्र ‘शास्त्र और संवाद’ है, हिंसा नहीं। 7 मार्च से धर्मयुद्ध यात्रा लखनऊ की ओर प्रस्थान करेगी। 

6 मार्च को काशी के शंकराचार्य घाट पर गंगा पूजन के साथ संकल्प दिवस मनाया जाएगा। यात्रा जौनपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, मोहनलालगंज, लालगंज, अचलगंज, उन्नाव, बांगरमऊ, बघौली और नैमिषारण्य होते हुए 10 मार्च को लखनऊ सीमा में प्रवेश करेगी। 11 मार्च को लखनऊ में कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल पर निर्णायक शंखनाद कार्यक्रम होगा। इसमें मंगलाचरण, गोमय गणेश पूजन, गौ-ध्वज प्रतिष्ठा और धर्मयुद्ध शंखनाद सहित संतों और विद्वानों के उद्बोधन होंगे। शंकराचार्य ने कहा कि यदि निर्धारित अवधि में निर्णय नहीं हुआ, तो इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और संबंधित राजनीतिक नेतृत्व की होगी।


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!