इस दिशा में पूजा स्थल बनाने से घर-जीवन में आती है खुशहाली

Edited By Jyoti,Updated: 16 Jan, 2022 02:54 PM

vastu for home in hindi

जैसे कि आप सभी जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व बताया गया है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu for home- जैसे कि आप सभी जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व बताया गया है। इन सभी दिशाओं में से प्रमुख 4 दिशाएं ही मानी जाती है।जिनमें पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण  शामिल हैं। बल्कि हर दिशा, किसी न किसी देव को समर्पित  है।कहते हैं कि यदि मनुष्य इन दिशाओं को ध्यान  में रखकर घर नहीं बनवाता है तो उसे वास्तु के तमाम दोषों का सामना करना पड़ सकता है।जबकि अगर कोई व्यक्ति वास्तु के नियमों अनुसार घर - परिवार की सिरजना करता है तो उस घर में धन -दौलत की कोई कमी नहीं आती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि उत्तर दिशा के स्वामी कौन हैं और इस दिशा में लगे दोषों के निवारण से घर में सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य का आगमन होता है।

PunjabKesari Vastu for home in hindi

सबसे पहले आपको बताते हैं कि उत्तर दिशा के स्वामी कौन है ?।.बता दें तो उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की मानी जाती है। इसीलिए धन से जुड़े हर कार्य इस दिशा में ही करने चाहिए। बल्कि ये भी कहा जाता है कि धन रखने के लिए इस दिशा में ही तिजोरी व अलमारी रखनी चाहिए। मान्यता है कि इस दिशा में धन रखने से पैसों में बढ़ोतरी होती है।

तो चलिए आगे आपको बताते हैं, उत्तर दिशा के दोषों बारे में- 
आपने देखा होगा कि दीवारों पर प्लास्टर करवाते वक्त कुछ छोटे - छोटे क्रैक्स यानी दरारें रह जाती हैं।वास्तु के नजरिए से ये अशुभता का प्रतीक माना जाता है। इतना ही नहीं इससे घर के सदस्यों के बीच वाद - विवाद होने लगते हैं।ऐसे में घर के सदस्यों के बीच प्यार बनाएं रखने के लिए सुनिश्चित करें कि उत्तर दिशा में किसी भी दीवार में दरार न हो।अगर ऐसा है तो सबसे पहले उसे ठीक करवाएं।

PunjabKesari Vastu for home in hindi

शास्त्रों के अनुसार, पानी का नल कभी भी उत्तर दिशा की ओर नहीं लगाना चाहिए। वास्तु की माने तो इससे घर में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता  है। इसलिए, भूलकर भी इस दिशा में जल की व्यवस्था न करें।

इसके अलावा घर में पोजिटिव एनर्जी का संचार करने के लिए उत्तर दिशा की तरफ टेरेस को साफ और खुला रखें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा। जबकि उत्तर दिशा में किचन बनवाने से घर की सुख-शांति भंग होती है।वास्तु के अनुसार, घर में बरकत बरकरार रखने के लिए उत्तर दिशा में किचन न बनवाएं।.

इतना ही नहीं, घर का पूजा स्थल इस दिशा में ही बनाएं।हो सके तो इस दिशा में गेस्ट रूम भी बनवा सकते हैं।ऐसा करना से आपके घर में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष नहीं लगेगा।

बताते चलें तो घर में किसी भी जंगली जानवर की तस्वीर लगाना शुभ नहीं होता है। वास्तु विशेषज्ञों के मुताबिक घर में लक्ष्मी का वास बनाए रखने के लिए घर में जंगली जानवरों की तस्वीर लगाने से बचें।

PunjabKesari Vastu for home in hindi

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!