नेगेटिव एनर्जी से हैं परेशान ? जानें वास्तु के अनुसार हनुमान जी की तस्वीर लगाने की सही दिशा और नियम

Edited By Updated: 03 Apr, 2026 12:19 PM

vastu tips for hanuman photo

अक्सर हम कड़ी मेहनत और साफ-सफाई के बावजूद घर में उस शांति का अनुभव नहीं कर पाते, जिसकी हमें तलाश होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसका एक मुख्य कारण घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है, जो हमारे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि में बाधक बनती है।

Vastu Tips for Hanuman Photo : अक्सर हम कड़ी मेहनत और साफ-सफाई के बावजूद घर में उस शांति का अनुभव नहीं कर पाते, जिसकी हमें तलाश होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसका एक मुख्य कारण घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है, जो हमारे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि में बाधक बनती है। भारतीय अध्यात्म और वास्तु विज्ञान में हनुमान जी को संकटमोचन कहा गया है, यानी वे जो हर संकट को हर लेते हैं। उनकी उपस्थिति मात्र से ही नकारात्मक शक्तियां और वास्तु दोष दूर भागने लगते हैं। लेकिन, हनुमान जी की कृपा पाने और घर की ऊर्जा को सकारात्मक बनाने के लिए उनकी तस्वीर को केवल दीवार पर टांग देना काफी नहीं है।वास्तु के अनुसार, हनुमान जी की प्रतिमा या चित्र को स्थापित करने के विशिष्ट नियम और दिशाएं निर्धारित हैं। गलत दिशा में लगाई गई तस्वीर न केवल इसके लाभ को कम कर सकती है, बल्कि अनजाने में नई परेशानियां भी खड़ी कर सकती है। तो आइए जानते हैं सही नियम के बारे में-

Vastu Tips for Hanuman Photo

सबसे उत्तम दिशा: दक्षिण 
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी की तस्वीर लगाने के लिए दक्षिण दिशा सबसे प्रभावशाली मानी जाती है।

कारण: हनुमान जी ने अपनी शक्तियों का सर्वाधिक प्रदर्शन दक्षिण दिशा (लंका) में किया था।

लाभ: दक्षिण दिशा से आने वाली नकारात्मक शक्तियों को हनुमान जी रोक देते हैं। इस दिशा में चित्र लगाने से घर के सदस्यों का आत्मविश्वास बढ़ता है और अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।

पंचमुखी हनुमान: संकटों का काल
यदि आपको लगता है कि घर पर किसी की 'बुरी नजर' है या ऊपरी बाधाओं का डर रहता है, तो मुख्य द्वार के ऊपर पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाएं। इसे प्रवेश द्वार के ठीक ऊपर अंदर या बाहर की तरफ लगाया जा सकता है। यह घर के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।

पर्वत उठाते हुए हनुमान जी
यदि परिवार के सदस्यों में साहस की कमी है या आप किसी बड़े कार्य में सफलता चाहते हैं, तो पहाड़ उठाए हुए हनुमान जी का चित्र लगाएं। इसे उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। यह तस्वीर दर्शाती है कि कोई भी बाधा इतनी बड़ी नहीं जिसे पार न किया जा सके।

Vastu Tips for Hanuman Photo

पीले रंग के वस्त्र वाले हनुमान
वास्तु के अनुसार, पीले रंग के वस्त्र पहने हुए हनुमान जी की तस्वीर लगाना बहुत शुभ होता है। पीला रंग सकारात्मकता और सुख-समृद्धि का प्रतीक है। इसे घर की बैठक में लगाना चाहिए।

भूलकर भी न करें ये गलतियां 
Bedroom में न लगाएं: हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं, इसलिए उनकी तस्वीर कभी भी बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है।

सीढ़ियों के नीचे या शौचालय के पास: अपवित्र स्थानों या सीढ़ियों के नीचे तस्वीर लगाने से वास्तु दोष बढ़ता है और घर में बीमारियां आती हैं।

अस्थिर चित्र: ऐसी तस्वीर न लगाएं जिसमें हनुमान जी ने किसी का वध किया हो या वे अत्यंत क्रोधित अवस्था में हों। हमेशा स्थिर, शांत या आशीर्वाद मुद्रा वाली तस्वीर चुनें।

Vastu Tips for Hanuman Photo

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!