Vastu Tips: छत पर रखी ये चीज़ धीरे-धीरे खींच रही है घर में नेगेटिव एनर्जी, आज ही हटा दें

Edited By Updated: 24 Jun, 2025 08:40 AM

astu Tips: जीवन में तरक्की के लिए और  खुशहाली के लिए वास्तु शास्त्र में बहुत से नियम बताए गए है। चाहे वे नौकरी से जुड़े हो या फिर घर से जुड़े हुए। हमारे घर में कौन सी चीज़ कहा और किस तरह रखी जाती है इसका हमारे और हमारे घर के सदस्यों के जीवन पर सीधा...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: जीवन में तरक्की के लिए और  खुशहाली के लिए वास्तु शास्त्र में बहुत से नियम बताए गए है। चाहे वे नौकरी से जुड़े हो या फिर घर से जुड़े हुए। हमारे घर में कौन सी चीज़ कहा और किस तरह रखी जाती है इसका हमारे और हमारे घर के सदस्यों के जीवन पर सीधा असर पड़ता है। आप सभी ने कही न कही देखा होगा की लोग अक्सर कबाड़ का सामान या घर का फालतू का सामान छत पर रख देते हैं। वास्तु की माने तो कुछ चीज़े ऐसी होती है जिनके घर में या फिर घर की छत पर रखने से वास्तु दोष लग सकता है और जीवन में अशांति और नकारात्मकता पैदा हो सकती है। तो दोस्तों, आज की इस वीडियो में हम आपको बताएंगी की वास्तु के अनुसार कौन सी ऐसी चीज़े है जिन्हें घर की छत पर नहीं रखना चाहिए इसलिए वीडियो को अंत तक ज़रुर देखें।

PunjabKesari Vastu Tips

कई बार घर का इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो जाने पर या घर का फर्नीचर खराब हो जाने पर लोग उसे फेंकने की जगह घर की छत पर रख देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना सही नहीं होता और इसका सीधा बुरा असर पड़ता है। माना जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज़ हो सकती है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ने लगता है। साथ ही इस से आर्थिक समस्याएं पैदा होने लगती है।

 इसके अलावा अक्सर देखा जाता है कि लोग साफ सफाई के बाद या खराब हो गया हुआ झाड़ू छत पर रख देते हैं। लेकिन वास्तु के हिसाब से छत पर झाड़ू रखना अशुभ होता है और इससे भी जातक को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

घर की छत पर कभी भी जंग लगा हुआ लोहे का सामान और टूटी हुई लकड़ीया भी रखने से बचना चाहिए क्योंकि वास्तु के अनुसार ऐसा खराब सामान घर की छत पर रखने से घर में नकारात्मकता और स्ट्रेस बढ़ता है।

लोग छत पर रद्दी, पुरानी किताबें और पुराने दस्तावेज भी रख देते हैं। वास्तु में इसे गलत कहा गया है। माना जाता है कि ये घर की सकारात्मक ऊर्जा को बाधित करती है और मां लक्ष्मी भी रूठ जाती है।

PunjabKesari Vastu Tips

इसके अलावा बहुत से लोग घर की छत पर मटके या गमले रखते हैं लेकिन अगर वो मटके या गमले  टूटे फूटे हो तो उन्हें शुभ नहीं माना जाता। वास्तु के अनुसार घर की छत पर कुछ भी टूटा फूटा सामान नहीं रखना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि घर की छत पर ऐसी वस्तुएं रखना परिवार के लिए बेहद नुकसानदायक और अशुभ माना जाता है।

बहुत से लोग अपनी घर की छत पर कपड़े सुखाने के रस्सी बांधते है लेकिन वास्तु के अनुसार  घर की छत  पर रस्सी नहीं रखनी चाहिए। हालांकि आप घर की छत पर कपड़े सुखाने के लिए रस्सी बांध सकते हैं। इसी के साथ बता दें कि फटे पुराने कपड़ों या जूतों को भी रखने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इसका सीधा असर घर के मुखिया की आमदनी पर होता हैं।  जिसके चलते घर में दरिद्रता आ सकती है।

PunjabKesari Vastu Tips

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!