Vastu Tips: इन स्थानों पर भूलकर भी खाना खाने की गलती न करें, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

Edited By Updated: 31 Aug, 2025 02:02 PM

vastu tips

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का संबध न केवल घर के निर्माण से जुड़ा हुआ होता, बल्कि हमारे दैनिक जीवन की आदतों पर भी असर डालता है। आज कल लोग कहीं पर भी बैठकर भोजन करते हैं, जिसका हमारे जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का संबध न केवल घर के निर्माण से जुड़ा हुआ होता, बल्कि हमारे दैनिक जीवन की आदतों पर भी असर डालता है। आज कल लोग कहीं पर भी बैठकर भोजन करते हैं, जिसका हमारे जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। भोजन करने  की सही दिशा और स्थान का बहुत खास महत्व है। ऐसा माना जाता है कि यदि हम गलत जगह पर भोजन करते हैं, तो इससे न केवल सेहत पर असर पड़ता है, बल्कि घर की सुख-समृद्धि भी प्रभावित हो सकती है। साथ ही और इसका सीधा असर मां लक्ष्मी की कृपा पर पड़ता है। तो आइए जानते हैं कौन सी जगहों पर बैठकर भोजन करने से बचना चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips

इन जगहों पर न करें भोजन

सीढ़ियों पर या उसके नीचे भोजन
वास्तु के अनुसार, सीढ़ियां घर के ऊर्जावान मार्गों में से एक हैं। वहां भोजन करना या भोजन रखना भी अशुभ माना जाता है। इससे घर के सदस्यों की तरक्की में रुकावट आ सकती है।

PunjabKesari Vastu Tips

टॉयलेट या उसके पास भोजन करना
शौचालय गंदगी और नकारात्मक ऊर्जा का स्थान होता है। वास्तु के अनुसार, उसके पास या उसके भीतर कभी भोजन नहीं करना चाहिए। इससे सेहत खराब होती है और घर में दरिद्रता आ सकती है।

बिस्तर पर बैठकर भोजन करना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से आलस्य बढ़ता है और स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। साथ ही यह स्थान विश्राम का होता है, न कि भोजन का। इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है।

PunjabKesari Vastu Tips

पूजा स्थान में भोजन करना
जहां पूजा-पाठ होता है, वहां भोजन करना वास्तु के अनुसार अशुद्ध माना जाता है। इससे देवी-देवताओं का अपमान होता है और धन की देवी लक्ष्मी नाराज़ हो सकती हैं।

PunjabKesari Vastu Tips

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!