Edited By Parveen Kumar,Updated: 26 Mar, 2026 09:13 PM

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, गुरुवार को जापान के सबसे बड़े और घनी आबादी वाले द्वीप होंशू के पूर्वी तट के पास 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई। ‘जापान न्यूज़’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस भूकंप के...
नेशनल डेस्क : जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, गुरुवार को जापान के सबसे बड़े और घनी आबादी वाले द्वीप होंशू के पूर्वी तट के पास 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई। ‘जापान न्यूज़’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस भूकंप के बाद किसी भी तरह की सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई है, जिससे राहत की बात है। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर की ओर भागे।
वहीं, इससे एक दिन पहले बुधवार रात 8:31 बजे दक्षिण-पूर्वी ह्योगो प्रीफेक्चर क्षेत्र में 4.2 तीव्रता का एक और हल्का भूकंप आया था, जिसका केंद्र जमीन से करीब 20 किलोमीटर नीचे स्थित था। लगातार आ रहे झटकों के बावजूद अब तक किसी बड़े नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।