गर्भवती महिला के ROOM में लगाएं ये तस्वीर, शांत व हंसमुख होगा बच्चे का स्वभाव

Edited By Updated: 03 Feb, 2018 12:01 PM

vastu tips for pregnant women

वास्तु में कई एेसे कई बातें बताई गई हैं जिससे व्यक्ति के जीनम में बहुत सुधार आता है। इसमें स्त्रियों से संबंधित कई एेसे बातें बताई गई है, जिसे अपनाने से उन्हें कई प्रकार के लाभ मिलते हैं।

वास्तु में कई एेसे कई बातें बताई गई हैं जिससे व्यक्ति के जीनम में बहुत सुधार आता है। इसमें स्त्रियों से संबंधित कई एेसे बातें बताई गई है, जिसे अपनाने से उन्हें कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। गर्भावस्था स्त्री के जीवन में बहुत महत्व रखती है। गर्भावस्था में मिलने वाली देखभाल एक होने वाली मां के जीवन लिए बहुत अहमियत रखती है। भारतीय संस्कृति में बहुत बुद्धिमानी और सावधानी से एक गर्भवती महिला को रखा जाता था। लेकिन कई बार न अनजाने में कुछ एेसी गलतियां हो जाती है। जिसका बहुत गहरा प्रभाव डलता है। इस परिस्थिति में यदि वास्तु की कुछ बातें का ध्यान रखा जाए तो महिला और बच्चे दोनों की सेहत ठीक रहती है, साथ ही बच्चा गुणवान बनता है।


मोर पंख 
मोर पंख भगवान कृष्ण से संबंधित होने के कारण अधिक पावन माना जाता है। ऐसे में घर के मंदिर में या गर्भवती महिला के कमरे में मोर पंख रखने से मां और बच्चे दोनों की सेहत पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है। 


भगवान कृष्ण और देवी यशोदा 
गर्भवती महिला के कमरे में भगवान कृष्ण और देवी यशोदा की तस्वीर लगाना चाहिए। ध्यान रखे कि तस्वीर को इस तरह लगाएं कि गर्भवती महिला की सबसे पहली नजर   तस्वीर पर पड़े।

 

हंसते-मुस्कुराते बच्चे  
गर्भवती महिला के कमरे में हंसते-मुस्कुराते बच्चों की तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से बच्चे का स्वभाव शांत और हंसमुख होता है।

 

गुलाबी रंग की तस्वीर 
गुलाबी रंग खुशी और आनंद का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में गर्भवती महिला के कमरे में इस रंग की कोई बड़ी तस्वीर लगाना या शो-पीस रखना अच्छा होता है।

 

सफेद रंग की तस्वीर 
सफेद रंग शांति और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है। इस रंग की कोई तस्वीर या शो-पीस कमरे में रखने से मां और बच्चे के स्वास्थ्य अच्छा रहता है।



पीले चावल
पीले चावल शुभ संकेत बताते हैं। ऐसे में गर्भवती महिला के कमरे में पीले चावल रखने से मां और बच्चे पर किसी तरह की  नकारात्मकता का असर नहीं होता।

 

तांबे की कोई वस्तु
तांबा भी बुरी नजर और नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मकता को बढ़ाता है। तांबे की कोई भी वस्तु गर्भवती महिला के कमरे में रखने से वहां पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।


वास्तु देव की मूर्ति या तस्वीर
कई बार कमरे का गलत वास्तु भी मां-बच्चे के लिए कई परेशानियों का कारण बन सकता है। कमरे में अगर वास्तु देव की मूर्ति या तस्वीर हो इसका असर नहीं पड़ता।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!