घर की ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है वृक्ष वेध, जानिए इसका रहस्य और समाधान

Edited By Updated: 21 Jun, 2026 03:32 PM

vriksha vedha meaning

वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को केवल आने-जाने का मार्ग नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि के प्रवेश का माध्यम माना गया है। यही कारण है कि मुख्य द्वार के आसपास मौजूद हर वस्तु का विशेष महत्व बताया जाता है।

Vriksha Vedha meaning : वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को केवल आने-जाने का मार्ग नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि के प्रवेश का माध्यम माना गया है। यही कारण है कि मुख्य द्वार के आसपास मौजूद हर वस्तु का विशेष महत्व बताया जाता है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि यदि घर के मुख्य द्वार के ठीक सामने कोई पेड़ हो, तो क्या इसे शुभ माना जाए या अशुभ। एक ओर जहां पेड़ घर को हरियाली, छाया और शुद्ध वातावरण प्रदान करता है, वहीं वास्तु से जुड़ी कुछ मान्यताओं में इसे ऊर्जा के प्रवाह से भी जोड़कर देखा जाता है। यदि आपके घर के सामने भी कोई पेड़ है या आप ऐसी जगह घर बनाने की योजना बना रहे हैं जहां मुख्य द्वार के सामने पेड़ मौजूद है, तो सावधान हो जाएं। तो आइए जानते हैं कि मुख्य द्वार के सामने किन पेड़ों को लगाना शुभ और अशुभ माना जाता है। 

Vriksha Vedha meaning

वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार के सामने लगे पेड़ को लेकर अलग-अलग मान्यताएं बताई गई हैं। कहा जाता है कि यदि कोई बड़ा और घना पेड़ मुख्य द्वार के ठीक सामने हो, तो वह घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को प्रभावित कर सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर और भवन के प्रवेश द्वार के सामने पेड़ हो, तो इस वृक्ष वेध कहा जाता है। कुछ वास्तु मान्यताओं के अनुसार यदि मुख्य द्वार या घर पर किसी बड़े पेड़ की छाया लगातार पड़ती रहे, तो इसे अनुकूल नहीं माना जाता। कहा जाता है कि यह गृहस्थ लोगों के लिए उचित नहीं होता है और इससे आर्थिक तंगी और तनाव का सामना करना पड़ सकता है।  
 
घर के पास बड़े-बड़े वृक्ष होने से घर की नींव भी कमज़ोर हो सकती है और इससे दीवारों में भी दरारे आने का खतरा होता है। इसके अलावा कहा जाता है कि निषिद्ध वृक्ष जैसे की सूखे पेड़, कांटेदार पेड़, फल वाले पेड़ या वह पेड़ जिनसे दूध निकलता हो, ऐसे पेड़ों को घर के आस-पास रखना उचित नहीं माना जाता। कहा जाता है कि अगर ऐसे पेड़ घर के आस-पास हो तो यह कष्ट देते हैं।

Vriksha Vedha meaning

सभी पेड़ों को अशुभ नहीं माना जाता। धार्मिक और वास्तु मान्यताओं में तुलसी, अशोक, आंवला और नारियल जैसे कुछ पेड़ों को शुभ माना गया है। कहा जाता है कि यदि ये पेड़ उचित स्थान पर लगाए जाएं, तो घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती है।

कुछ वास्तु मान्यताओं में घर में पौधों की संख्या सम (2, 4, 6, 8 आदि) रखने की सलाह दी जाती है। बता दें कि जब भी घर या फिर कार्यस्थल के लिए पौधा लाएं तो इस बात का बेहद ध्यान रखें कि पेड़ या कोई भी पौधा कभी भी श्मशान घाट, चिता स्थल या फिर जली हुई भूमि या उसके आस-पास से न लाएं। इसके अलावा सड़क के किनारे लगे पौधे भी घर में नहीं लगाने चाहिए।

Vriksha Vedha meaning

 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!