Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Aug, 2026 02:56 PM

मेष- यह सप्ताह आपके करियर और वित्तीय स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने का है। परिवार के साथ समय बिताना और
मेष- यह सप्ताह आपके करियर और वित्तीय स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने का है। परिवार के साथ समय बिताना और छोटी-छोटी खुशियों का आनंद लेना भी जरूरी है।
उपाय- घर आए मेहमान को जल अवश्य पिलाएं।
क्या करें- 1 टुकड़ा काला नमक नाली में बहा दें।
क्या न करें- जैसी भी परिस्थिती हो, धैर्य रखना न छोड़ें।
वृष- इस वीक आय बढ़ेगी, धन कमाने के स्त्रोत बढ़ेंगे। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। सबको साथ लेकर चलने से मुश्किल काम सहज ही हो जाएंगे। धार्मिक यात्रा होगी। मित्र भरपूर साथ देंगे। युवाओं को नए रोजगार मिलेंगे।
उपाय- बड़ों की बातों को ध्यान से सुनें।
क्या करें- किसी वृद्ध भिखारी को 1/2 किलो तेल दान करें।
क्या न करें- स्वभाव में मधुरता रखें, किसी से टकराव की नौबत न आने दें।
मिथुन- इस सप्ताह आपके आत्म-समर्पण और सक्रियता का समय है। काम में सफलता के साथ-साथ पारिवारिक जीवन में भी सुधार होगा लेकिन प्रोफैशनल मामलों में कुछ तनाव हो सकता है। धैर्य रखें और सच्चाई से काम लें।
उपाय- कंजकों को प्रणाम करें।
क्या करें- पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
क्या न करें- चुनौतियों का सामना करने से न कतराएं, सफलता आपकी राह देख रही है।
कर्क- इस सप्ताह समय अनुकूल बना रहेगा। कार्यस्थल पर विवाद से छुटकार मिलेगा। धैर्य से काम लें। काम की अधिकता से परेशान रहेंगे। व्यापारिक सौदों में सावधानी बरतें। दाम्पत्य सुख मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
उपाय- प्रकृति के साथ कुछ समय व्यतीत करें।
क्या करें- सिक्के पर मौली लपेट कर पूजा घर में चढ़ाएं।
क्या न करें- अकस्मात किसी नए रिश्तों में इन्वॉल्व न हों, फूंक-फूंक कर कोई भी कदम बढ़ाएं।
सिंह- यह सप्ताह आपके लिए वित्तीय लाभ और नई योजनाओं का संकेत लेकर आ सकता है। आपके प्रयास रंग लाएंगे। हालांकि, स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और कुछ समय खुद को आराम देने के लिए भी निकालें।
उपाय- कुत्ते को रोटी डालें।
क्या करें- उड़द के मीठे गुलगुले खाएं और बांटे।
क्या न करें- कठोर आर्थिक कदम उठाने से पीछे न हटें, किसी भी तरह की हानि नहीं होगी।
कन्या- इस वीक खुद पर भरोसा रखें तत्काल निर्णय न लेने से लाभदायी सौदे गंवा देंगे। नया कारोबारी प्रस्ताव मिलेगा, जो आपके दिन बदल देगा। परिवार की सुविधा पर खर्च करेंगे। पुराने रोग फिर से दर्द दे सकते हैं।
उपाय- शाम को मंदिर में प्रणाम करें।
क्या करें- नीले धागे में पिरोया पीले फूलों का हार शनिदेव पर चढ़ाएं।
क्या न करें- गुस्से पर नियंत्रण न खोएं, बने हुए काम खराब हो सकते हैं।
तुला- आपके लिए यह सप्ताह यात्रा और शिक्षा का हो सकता है। नए अनुभवों और ज्ञान को अपनाने का समय है। अपने कार्यों में फोकस बनाए रखें और नए विचारों को अपनाएं। परिवार में गुड न्यूज आएगी।
उपाय- सुबह उठकर हथेलियों के दर्शन करें।
क्या करें- शनिदेव पर चढ़े काले तिल पर्स या बैग में रखें।
क्या न करें- बिना सोचे विचारे इनवेस्टमेंट न करें, हानि हो सकती है।
वृश्चिक- इस सप्ताह किसी ऐसे स्थान पर जाना होगा, जहां अनजान माहौल में असहज महसूस करेंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों का ध्यान रखें। जिसे चाहते हैं उसे दिल की बात कह दें, संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नए मित्र मिलेंगे। स्वास्थ्य नरम रहेगा।
उपाय- सुबह जल्दी उठने की आदत डालें।
क्या करें- साबुत काली उड़द के 6 दाने ज़मीन में गाड़ दें।
क्या न करें- किसी को नाराज़ न करें लेकिन खुद को भी ठेस न पहुंचाएं।
धनु-इस वीक कोई अनजानी मुसिबत गले पड़ सकती है। अधिकारी सहयोग करेंगे लेकिन भागदौड़ बनी रह सकती है। विरोधी परेशान करेंगे। प्रियजन से उपहार मिलेगा। परिवार के साथ किसी सामारोह अथवा यात्रा पर जाएंगे।
उपाय- धरती माता को प्रणाम करके जमीन पर पैर रखें।
क्या करें- पूजा घर में लोहबान की 3 अगरबत्ती जलाएं।
क्या न करें- जिद से बचें अन्यथा अपना नुकसान खुद ही कर लेंगे।
मकर- आपकी पेशेवर जिंदगी में सुधार होगा और महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। संतुलन बनाए रखें और सभी क्षेत्रों में ध्यान दें।
उपाय- माता-पिता का आशीष लें।
क्या करें- शनि मंदिर में तेज पत्ता चढ़ाएं।
क्या न करें- विरोधियों से न घबराएं, जीत आपकी पक्की है।
कुंभ- इस वीक उच्च अधिकारियों से मिलना होगा, खूब शाबाशी प्राप्त होगी। अटके काम पूरे होंगे। जमीन-मकान खरीद सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा का योग बना हैं। स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी।
उपाय- अपने जूते-चप्पल इधर-उधर न फेंके।
क्या करें- तिजोरी में कोयले का 1 टुकड़ा रखें।
क्या न करें- कोई भी निर्णय लेने में देरी न करें, काम बिगड़ सकता है।
मीन- सामाजिक मेलजोल और संचार में वृद्धि होगी। यह समय नेटवर्किंग के लिए अच्छा है लेकिन व्यक्तिगत जीवन में छोटी-मोटी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अपनी भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करें।
उपाय- किसी विधवा महिला के पैर छुएं।
क्या करें- किसी मेहनतकश मजदूर को छाता दान करें।
क्या न करें- अपनों की बातों को अस्वीकार न करें, उन पर गौर अवश्य करें।