Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 May, 2026 07:37 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज एक्स से अचानक मुलाकात आपकी पुरानी यादों को ताजा कर देगी। पार्टनर का बात-बात पर
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज एक्स से अचानक मुलाकात आपकी पुरानी यादों को ताजा कर देगी। पार्टनर का बात-बात पर फ्लर्ट करना दिल को घायल करने का काम करेगा। सिंगल क्रश को लंच के लिए पूछ सकते हैं।
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी का आपके प्रति प्रेम और समर्पण का भाव बना रहेगा। सिंगल को शादी का निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लेना चाहिए।
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज का दिन प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों के लिए रोमांटिक रहने वाला है। जीवनसाथी की तरफ से कोई तोहफा मिलने की संभावना है। सिंगल दिल खोल कर क्रश से बातें करेंगे।
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी की तरफ से कोई प्यारा उपहार मिल सकता है, इस रोमांटिक मौके को हाथ से जाने नहीं देंगे। सिंगल को ऑफिस में कोई पसंद आ सकता है।
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी आपको मनाने के लिए कुछ स्पेशल प्लान कर सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग रोमांस के नशे में गुम रहेंगे। सिंगल दोस्त की सलाह लेकर क्रश को प्रपोज करने का प्लान बनाएंगे।
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज वैसे तो दिन-रात नार्मल रहने वाले हैं लेकिन प्रेम जीवन में कुछ अच्छे क्षण अवश्य आएंगे। जो ताउम्र मीठी यादों के रूप में साथ रहेंगे। खुशियां बटोरने के लिए तैयार रहें।
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। दोनों इंटिमेसी का पूरा मजा लेंगे। सिंगल क्रश को प्रपोज करने के लिए दोस्तों की मदद लेंगे।
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज आपके तन-मन में लगी आग को बुझाने के लिए साथी बैड रोमांस में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिससे दोनों को संतुष्टि मिलेगी। सिंगल क्रश को प्रपोज कर सकते हैं।
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी अपनी दिल की भावनाएं खास रोमांटिक अंदाज में व्यक्त करेंगे। दोनों का रिश्ता पहले से गहरा होगा। सिंगल अकेले बैठकर अपने प्यार को पाने का प्लान बनाएंगे।
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज का प्रेम जीवन दिन की शुरुआत में तो अच्छा रहेगा लेकिन शाम के बाद पुराने प्रेमी से सामना हो सकता है। सिंगल अपने क्रश से शादी की बात कर सकते हैं।
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी से दूरी बनी रहेगी। एक-दूसरे के साथ बिताए पलों को याद करके अपने मन को बहलाने की कोशिश करेंगे। क्रश की खुशी के लिए सिंगल किसी भी हद को पार कर देंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय निकालकर आपके साथ एकांत में रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। सिंगल अपने अकेलेपन से परेशान रहेंगे।