Weekly numerology (27th June-3rd July): आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Edited By Updated: 27 Jun, 2022 08:25 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। आपके सभी कार्य सफल होंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। कामकाज की अधिकता के कारण मानसिक तनाव और शारीरिक थकान की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए भी सब अच्छा है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता मिलेगी। सप्ताह के अंत में किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा।
उपाय:- सूर्य को जल दें। गायत्री मंत्र का जाप करें।

लव राशिफल 27 जून- अभी सांस लेने की फुर्सत नहीं है...

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले जातक अपने मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। आप हर काम को पूरा करने के लिए जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। कार्यक्षेत्र पर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने की जिम्मेदारी मिलेगी। उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए विस्तार की योजना बनाएंगे। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। परिवार में माता के साथ संबंध अच्छे होंगे। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग भी आवेदन दे सकते हैं।
उपाय:- यथासम्भव चांदी के आभूषण धारण करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के इस सप्ताह सभी काम सफल होंगे। अहंकार की भावना को दूर रखें अन्यथा परिस्थितियां उल्टी हो सकती हैं। पिता की सलाह लेकर काम करने से लाभ होगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। ज्यादा के लालच में आकर कोई अनैतिक काम करने से या शॉर्टकट अपनाने से बचें। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कोई जरूरी या महत्वपूर्ण काम इस दिन किया जा सकता है। सप्ताह के अंत में सोने के आभूषण खरीदने का योग बनता है। गुप्त विद्या या ज्योतिष विद्या सीखने का मन बना सकते हैं।
उपाय:- केसर का तिलक लगाएं। पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

आज का पंचांग- 27 जून, 2022

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। कोई भी अहम फैसला इस सप्ताह लेने से बचें। सप्ताह के शुरुआत में पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। सरकारी कामों में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई बड़ा लेन-देन न करें। कोई अहम फैसला बड़ों की सलाह लेकर करें। सप्ताह के मध्य में पिता के साथ मतभेद होने की संभावना बनती है। व्यापार संबंधी यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रमोशन और मार्केटिंग से जुड़े लोग अपने टारगेट पूरा करने में कुछ परेशानियों का सामना करेंगे।
उपाय:- काले सफेद तिल जल प्रवाह करें। एक नारियल जल प्रवाह करें।

आज का राशिफल 27 जून, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वाले लोग सोमवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताये। मन थोड़ा परेशान रहेगा। मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। बेकार के क्रोध से दूर रहें। हालांकि सप्ताह में आगे का समय आपके लिए अच्छा है। किसी नए काम को शुरू करने के लिए निवेश करेंगे। व्यापार और कारोबार में नकदी धन खर्च होगा। सप्ताह के मध्य का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। ट्रेड एंड कमर्स में भी लाभ के योग बनते हैं। आपके द्वारा किए गए काम आप के मान-सम्मान में वृद्धि करेंगे। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा है। सप्ताह के अंत में समय बच्चों के लिए अच्छा है, उनका मन पढ़ाई में लगेगा।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। गणेश भगवान की स्तुति करें।

Masik Shivratri Vrat 2022: आज शुभ योग में करें ये काम, बंगला-गाड़ी होगा आपके पास

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। उनके सभी काम सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसे आप बखूबी निभा पाएंगे। अपने कामों को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए आप हर सम्भव रास्ता अपनाने की कोशिश करेंगे। आपकी काम की प्रशंसा होगी। निजी जरूरतों पर नकदी धन खर्च होगा। परिवार में मां और पत्नी के मध्य अनबन हो सकती है। हालांकि इस सप्ताह आप कामकाज में ज्यादा व्यस्त रहेंगे।
उपाय:- जीवनसाथी के साथ सम्बन्धों को मधुर बनाकर रखें। इत्र का इस्तेमाल करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वाले सप्ताह की शुरुआत में लड़ाई-झगड़े के मामलों से दूर रहें। व्यर्थ का क्रोध आपको नुकसान पहुंचा सकता है। बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा खेलकूद में ज्यादा लगेगा। मंगलवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। माता की सेहत का ख्याल रखें। आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित होगा। किसी धर्मस्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। सरकारी परीक्षा में सफलता के योग बनते हैं। मन अकारण ही चिंतित रहेगा।
उपाय:- कानों में सोना पहनें। काले सफेद तिल मन्दिर में दान करें।

मासिक शिवरात्रि: सप्ताह के आरंभ में शिव कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत के परिणाम थोड़े मन्दे रहेंगे। जल्दबाजी में कोई काम न करें। कामकाज को लेकर चिंताएं बनी रहेंगी। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी प्रकार की गलत संगत में जाने से बचें। कुछ रुके हुए कामों को जल्दी पूरा करने के चक्कर में धन निवेश करना पड़ेगा परंतु आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम अवश्य मिलेंगे। शुक्रवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी नए काम की शुरुआत के लिए व्यापार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। सप्ताह के अंत में किसी धार्मिक कार्य में भागीदार बनेंगे। घर के बड़ों का साथ प्राप्त होगा।
उपाय:- शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं।  मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। सप्ताह में आगे के परिणाम भी आपके लिए अनुकूल है। कुछ नई जिम्मेदारियों के कारण कार्यभार बढ़ सकता है। समय सूझबूझ से काम लेने का है। हो सकता है आप क्या करें और क्या न करें की असमंजसता महसूस करें। स्वयं पर विश्वास रखें परन्तु अपने से बड़ों की सलाह लेना उचित रहेगा। सप्ताह के अंत में परिणाम आपके अनुकूल होंगे। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है।
उपाय:- संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। काले-सफेद तिल जल प्रवाह करें।

भगवान शिव के ये मंत्र दूर करते हैं तन, मन और धन से जुड़ा हर कष्ट

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!