Weekly numerology (28.07.2025 से 03.08.2025): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Updated: 28 Jul, 2025 11:05 AM

weekly numerology

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय कामकाज की अधिकता के कारण ज्यादा व्यस्त रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय कामकाज की अधिकता के कारण ज्यादा व्यस्त रहेगा। किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। सप्ताह के मध्य का समय भी उथल-पुथल भर रहेगा। कोई अनैतिक कार्य न करें अन्यथा परिणाम विपरीत हो सकते हैं। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति के नजरिया से भी समय अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती है।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्य क्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। अपने उतावलेपन और क्रोध पर काबू रखें नहीं तो परिणाम विपरीत भी हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरते। बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच समझकर करें। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। पिता की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। किसी को उधर दी हुई धनराशि भी वापस मिल सकती है।
उपाय:- यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहे। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी काम पूरे होने की संभावनाएं भी बनती है। किसी को भावनाओं में आकर कोई वायदा ना करें। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। बृहस्पतिवार के दिन विदेशी काम से लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं हालांकि आपका मन किसी शॉर्टकट को अपनाने के लिए भी आकर्षित हो सकता है। सप्ताह के अंत में अपने कामकाज को आगे बढ़ने का विचार बनाएंगे।
उपाय:- गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। एकादशी का व्रत करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए भी सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में नौकरी की तलाश में लगे रहेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रतिक्रिया सोच समझ कर दे अन्यथा बाद में विवाद का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। यात्राओं से लाभ होने की संभावना बनती है। बृहस्पतिवार का दिन भी आपके लिए अनुकूल रहेगा काफी समय से रुके हुए पुराने किसी काम को गति मिलेगी। हालांकि सप्ताह के अंत में समय ज्यादा व्यस्त रहेगा।
उपाय :- पीपल के वृक्ष की सेवा करें। कानों में सोना धारण करें। 

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक पांच वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय कार्य क्षेत्र पर अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति के नजरिया से भी समय अच्छा रहेगा। बुधवार का दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा। परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलने की संभावनाएं बनती है। हालांकि बृहस्पतिवार के दिन कोई शॉर्टकट अपना कर अपने काम को जल्दी करने की कोशिश करेंगे लेकिन सावधानियां बरते। सप्ताह के अंत का समय मिले जुले परिणाम वाला रहेगा। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। प्रमोशन पर पैसा निवेश करेंगे।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। कोई त्वचा विकार भी उत्पन्न हो सकता है, समय पर चिकित्सक सलाह लेने की कोशिश करें। भावनाओं में आकर फैसला लेने से लेने से बचें। सप्ताह के मध्य में किसी वहम में आकर कोई निवेश न करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। साफ सुथरे कपड़े पहने।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। नौकरी के तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है हालांकि मंगलवार के दिन भावनाओं में घिरा हुआ महसूस करेंगे। सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलने की संभावनाएं बनती है। पिता की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। रविवार के दिन किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।
उपाय:- परनिंदा से परहेज करें। एक काला सफेद ऊनी कंबल गणेश भगवान जी के चरणों में अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज की अधिकता के कारण घर परिवार पर कम ध्यान दे पाएंगे। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन उत्पन्न हो सकता है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने की कोशिश ना करें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। बृहस्पतिवार के दिन विदेशी काम में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। सप्ताह के अंत का समय आर्थिक स्थिति के नजरिए से अच्छा रहेगा। किसी को उधार दिए हुए धनराशि भी वापस मिल सकती है।
उपाय:- वस्त्रों का दान ना करें। गाय की सेवा करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। अपने काम को समय से पूरा करके प्रशंसा के पात्र बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। बुधवार के दिन अहंकार में आकर कोई ऐसा फैसला ना ले जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। बृहस्पतिवार के दिन भी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ले। बेकार के दिखावे और बहकावे से दूर रहे। सप्ताह के अंत का समय भी हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती है।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मजबूत बनाकर रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!