Weekly numerology (11.05.2026 से 17.05.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Updated: 09 May, 2026 10:50 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपका मन पढ़ाई-लिखाई की ओर केंद्रित रहेगा। कामकाज में तरक्की के योग बनते हैं। इस सप्ताह सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। हालांकि बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। विदेशी कामकाज से लाभ हो सकता है। सप्ताह के मध्य का समय निजी जीवन के लिए भी अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में यात्राओं के योग बनते हैं, हालांकि रविवार का दिन थोड़ा थकान और आलस्य भरा रह सकता है।
उपाय: घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। 

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। बच्चों को परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त होने के योग बनते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। कोई भी कार्य सोच-समझ कर करें तथा अंतिम निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। सप्ताह के अंत में यात्राओं के योग बनते हैं। सेहत का भी विशेष ध्यान रखें।
उपाय:- गुड़ का सेवन करें। शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। 

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। अपने कार्य को आगे बढ़ाने के विचार बनेंगे। कुछ आधुनिक चीजों को अपनाकर अपने कार्य को सरलता से पूरा कर पाएंगे। सप्ताह के मध्य में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में धार्मिक यात्राओं पर जाने के योग बनते हैं।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। 

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें, अन्यथा पछताना पड़ सकता है। हालांकि मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से कार्य सफल होंगे। सप्ताह के मध्य का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। काफी समय से रुके हुए कार्यों को गति मिलने की संभावना बनती है। विदेशी कार्यों से भी लाभ होगा। यात्राएं सफल रहेंगी तथा प्रॉपर्टी संबंधी मामले भी लाभकारी हो सकते हैं।
उपाय :- घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें। 

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक स्थिति के नजरिए से खर्च अधिक रहेंगे। कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए निवेश की योजना बना सकते हैं। हालांकि कोई भी अंतिम निर्णय सोच-समझकर लें। विदेशी कार्यों की ओर आकर्षण बढ़ सकता है। सप्ताह के मध्य का समय निजी जीवन के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सप्ताह के अंत में मां-बेटी के संबंध अच्छे रहेंगे, हालांकि कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं।
उपाय:- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। 

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी, जिससे मन थोड़ा व्याकुल रह सकता है। बुधवार का दिन विदेशी कार्यों में निवेश के लिए अनुकूल है लेकिन कोई भी अंतिम निर्णय सोच-समझ कर लें। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे तथा वैवाहिक जीवन पर भी ध्यान केंद्रित रहेगा। सप्ताह के अंत में प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। शुक्रवार का व्रत करें। 

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। मन किसी बात को लेकर चिंतित रह सकता है। हालांकि सप्ताह का आगे का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। बच्चों को शिक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। विदेशी कार्यों से लाभ होगा। बहुत समय से जिस सोच को आकार नहीं दे पा रहे थे, उसके लिए परिस्थितियां अनुकूल बन सकती हैं। सप्ताह के अंत में यात्राएं सफल रहेंगी तथा मनचाहा स्थानांतरण भी हो सकता है।
उपाय:- एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। 

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके कार्य पूरे हो जाएंगे। विदेशी कार्यों से लाभ होगा तथा अपने कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। सप्ताह के मध्य में कुछ खर्च बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सप्ताह के अंत में कुछ अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का अर्पण करें। 

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। मंगलवार के दिन सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं, लेकिन अहंकार की भावना को अपने भीतर न आने दें। बेकार के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। सप्ताह के मध्य का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। सप्ताह के अंत में कुछ चिंताएं बनी रह सकती हैं।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार का व्रत करें। 

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!