Weekly numerology (20.07.2026 से 26.07.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Updated: 18 Jul, 2026 08:42 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चे परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कोई भी निर्णय लेते समय सोच-समझकर अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। निजी जीवन की ओर ध्यान अधिक आकर्षित रहेगा। शनिवार का दिन यात्राओं में व्यस्त रहेगा। रविवार के दिन आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा।
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में धन लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापस मिल सकती है। इस पूरे सप्ताह मानसिक स्तर पर काफी सक्रिय महसूस करेंगे। सप्ताह के मध्य में बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। निजी जीवन के चलते कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। सप्ताह के अंत का समय सेहत के नजरिए से थोड़ा मंदा रहेगा। माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या बन सकती है।
उपाय: योग और प्राणायाम करते रहें। यथासंभव चांदी के आभूषण धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय कामकाज के नजरिए से ठीक रहेगा। अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए योजनाएं बनाएंगे। बुधवार के दिन किसी विदेशी कार्य में निवेश करने की योजना भी बन सकती है। सप्ताह के मध्य में कुछ परिवर्तन सामने आ सकते हैं। सोच-समझ कर ही अंतिम निर्णय लें। शनिवार के दिन यात्राओं के योग बनते हैं। रविवार के दिन मेहनत अधिक करनी होगी, हालांकि सफलता मिलने की संभावनाएं अच्छी हैं।
उपाय: दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते समय विशेष सावधानी बरतें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन भावनाओं में आकर कोई निर्णय लेने से बचें। सप्ताह के मध्य का समय प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। शनिवार के दिन की गई यात्राएं सफल रहेंगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामले भी सामने आ सकते हैं।
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज में तरक्की के योग बनते हैं। सप्ताह के मध्य में नई तकनीकों को अपनाकर अपने काम को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। कामकाज के तौर-तरीकों में कुछ परिवर्तन भी संभव हैं। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में मां-बेटी के संबंध अच्छे रहेंगे। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। आपके स्वभाव में निरसता उत्पन्न हो सकती है, जिसका प्रभाव आपके रिश्तों पर देखने को मिलेगा।
उपाय: छोटी कन्या को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें। माता-पिता के चरण स्पर्श करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में भावनाओं में आकर निर्णय लेने की कोशिश करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। पदोन्नति के योग बनते हैं। बुधवार के दिन किसी की बातों में आकर कोई फैसला लेने से बचें। सप्ताह का आगे का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी का सहयोग प्राप्त होगा। घूमने जाने की योजनाएं भी बन सकती हैं। आलस्य के कारण अपने काम को आगे के समय पर टालने की कोशिश करेंगे।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन मानसिक स्तर पर थोड़ा असंतुलित रह सकता है। हालांकि सप्ताह का आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। बुधवार के दिन काफी समय से रुके हुए किसी कार्य को गति मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में मनचाहा स्थानांतरण भी संभव है। हालांकि इस पूरे सप्ताह काफी सोच-विचार और उधेड़बुन में लगे रहेंगे।
उपाय: घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सेहत का ध्यान रखें। मंगलवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। विदेशी कार्यों से लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। सप्ताह के मध्य में कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की संभावनाएं भी बनती हैं। रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन कार्य की गति थोड़ी धीमी बनी रहेगी।
उपाय: यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। रात्रि में किसी तरल दवाई का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय बच्चों के लिए अच्छा रहेगा। खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मंगलवार के दिन कोई निर्णय लेते समय अपने अहंकार को बीच में न आने दें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। पुलिस से संबंधित मामलों से दूरी बनाकर रखें। सप्ताह के मध्य में किसी मांगलिक कार्य में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंताएं हो सकती हैं।
उपाय: रविवार का व्रत करें। शहद और गुड़ का सेवन करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!