Weekly numerology (03.08.2026 से 09.08.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Updated: 01 Aug, 2026 11:01 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। काम में तरक्की होने के योग बनते हैं। हालांकि मंगलवार के दिन कोई भी नया काम या निवेश सोच-समझकर करें, अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य में कुछ परिवर्तन सामने आ सकते हैं। विवेकपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता है। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में यात्राओं के योग बनते हैं। आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। हालांकि रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने किसी पुराने काम को पूरा करने की कोशिश करें।
उपाय: संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार के दिन विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परीक्षा अच्छी रहेगी। हालांकि दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करते हुए या उनके इस्तेमाल में सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य में क्या करें और क्या न करें की स्थिति बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में सेहत का ख्याल रखें। पैरों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। रविवार के दिन खेलकूद से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।
उपाय: कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं। कुछ नए आयाम भी शामिल करने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के अंत में किसी धर्मस्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य की गति थोड़ी धीमी बनी रहेगी। रविवार के दिन कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। गुरुजनों का आदर और सम्मान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानना आपके लिए लाभदायक रहेगा। मंगलवार का दिन भी आपके लिए अच्छा है। काफी पुराने समय से रुके हुए किसी काम को गति मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में सोशल मीडिया और डिजाइन इत्यादि के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। शुक्रवार के दिन यात्राएं सफल रहेंगी। मनचाहा स्थानांतरण भी संभव है। सप्ताह के अंत में बेकार के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है।
उपाय: संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। परनिंदा से परहेज करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए ठीक रहेगा। अपने कामकाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। विदेशी काम की तरफ आपका मन ज्यादा आकर्षित रहेगा। आधुनिक तकनीक को अपनाने की कोशिश करेंगे। बुधवार का दिन ज्यादा सक्रिय और परिवर्तनशील रहेगा। सप्ताह के मध्य में निजी जीवन की तरफ भी अपना ध्यान दे पाएंगे। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। स्वभाव में थोड़ी निराशा आ सकती है और कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं।
उपाय: छोटी कन्या को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें। गणेश भगवान को दूर्वा अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में काम की तरफ रुझान ज्यादा रहेगा। कुछ आधुनिक तकनीक को अपनाकर अपने काम को जल्दी करना चाहेंगे, लेकिन किसी बहकावे में आने से बचें। सप्ताह के मध्य का समय निजी संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। सप्ताह के अंत में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। हालांकि अपने उतावलेपन और क्रोध पर काबू रखें।
उपाय: गाय का घी मंदिर में दान करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। दर्शनशास्त्र के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। आपके कार्य को दिशा और गति मिलती हुई नज़र आएगी। सप्ताह के मध्य का समय भी आपके लिए अनुकूल रहेगा। सप्ताह के अंत में यात्राएं सफल रहेंगी। कार्य की गति थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन सफलता मिलने की संभावनाएं बनती हैं। रविवार के दिन बेकार के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। जिम और व्यायाम करते हुए भी सावधानी बरतें।
उपाय: एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। धर्म-कर्म के कामों में आपका रुझान बढ़ सकता है। सप्ताह के मध्य का समय काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिस्थितियों को भली-भांति सोच-समझकर ही कोई अंतिम निर्णय लें। सप्ताह के मध्य में कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। सप्ताह के अंत में शनिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय: किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें। घर की पश्चिम दिशा को साफ-सुथरा रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पिता की सलाह से कार्य पूरे होंगे। मंगलवार के दिन बेकार की निवेश संबंधी योजनाओं से बचें। सप्ताह के मध्य में कुछ परिवर्तन सामने आ सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। आपकी निराशा लड़ाई का कारण बन सकती है। अपने क्रोध पर काबू रखें।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। योग और व्यायाम करते रहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!