Weekly numerology (17.08.2026 से 23.08.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Updated: 15 Aug, 2026 11:00 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन थोड़ा आलस्य भरा रहेगा, हालांकि मेहनत करके काम पूरे किए जा सकते हैं। मंगलवार के दिन भी उतावलेपन में आकर कोई ऐसा काम न करें, जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें। सप्ताह के आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। अपने कामकाज को भी आगे बढ़ाना चाहेंगे। हालांकि शनिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। भावनाओं में आकर किसी को अपशब्द न कहें, नहीं तो लोग आपकी बात का गलत मतलब निकाल सकते हैं।
उपाय: घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपने किसी पुराने काम को पूरा करने की जद्दोजहद में लगे रहेंगे। हालांकि बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर समय अच्छा व्यतीत होगा। धन लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। शुक्रवार का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। कुछ परिवर्तन सामने आ सकते हैं। सूझबूझ के साथ निर्णय लें।
उपाय: शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। शहद और गुड़ का सेवन करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सोमवार के दिन आय के नए साधन प्राप्त होने की संभावना बनती है। मंगलवार का दिन भी आपके लिए अच्छा है, लेकिन अहंकार में आकर अपनी परिस्थितियों को खराब न करें। सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापिस मिल सकती है। शुक्रवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। परीक्षा में मेधावी परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। शनिवार का दिन विदेशी काम में निवेश करने के लिए ठीक है। सप्ताह के अंत में कामकाज में कुछ परिवर्तन करने की कोशिश करेंगे।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आलस्य में आकर अपने समय को खराब न करें। समय आपके अनुकूल है। यात्राओं से लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। हालांकि मंगलवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। बुधवार के दिन किसी नए काम की शुरुआत की वजह से ज्यादा व्यस्त रहेंगे। मां की सेहत का ख्याल रखें। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलेगी।
उपाय: घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। दांतों को फिटकरी से साफ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। आपके स्वभाव में क्रोध और चिड़चिड़ापन उत्पन्न हो सकता है। अपने व्यवहार पर कंट्रोल रखें। सप्ताह के मध्य का समय हालांकि कार्यक्षेत्र पर ज्यादा सक्रिय और अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत में शॉर्टकट अपनाकर अपने काम को जल्दी करना चाहेंगे। रविवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय: सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें। गणेश भगवान को दूर्वा अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में जमीन-जायदाद या प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र पर काम की अधिकता बनी रहेगी। मानसिक स्तर पर थोड़ी थकान महसूस करेंगे। अपनी सेहत का ख्याल रखें। शुक्रवार के दिन निजी और व्यावसायिक जीवन के मध्य एक संतुलन बनाने में लगे रहेंगे। हालांकि सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हुए लोग लाभ प्राप्त करेंगे। रविवार का दिन भी प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में काम की गति थोड़ी धीमी रहेगी। मंगलवार का दिन भी थोड़ा सावधानी से बिताएं। छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। खेलकूद के दौरान और एडवेंचरस एक्टिविटीज के दौरान सावधानी बरतें। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपने काम को समय से पूरा कर पाएंगे। हालांकि सप्ताह के मध्य में थोड़ा मानसिक स्तर पर भारीपन महसूस करेंगे। हालांकि शुक्रवार से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। विदेशी काम से भी लाभ मिल सकता है।
उपाय: माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। काले-सफेद तिल शिवलिंग पर जल अभिषेक करके अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। हालांकि मंगलवार के दिन अपने पुराने काम को पूरा करने की कोशिश करें और बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। सप्ताह के मध्य में आपका समय कार्यक्षेत्र पर ज्यादा सक्रिय रहेगा। कार्यभार की अधिकता के कारण सेहत पर कम ध्यान दे पाएंगे। हालांकि शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके अनुभव में इजाफा होगा। विदेशी काम से लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। कुछ परिवर्तन सामने आ सकते हैं। सूझबूझ के साथ निर्णय लेने की कोशिश करें।
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। हालांकि मंगलवार से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंध मधुर होंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में धन-संपत्ति के नजरिए से भी समय अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी प्रलोभन में आकर निवेश न करें।
उपाय: सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें। शिव चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!