Weekly Tarot Horoscope (08.06.2026 से 14.06.2026): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Updated: 06 Jun, 2026 12:41 PM

weekly tarot horoscope

मेष कोर्ट-कचहरी के कामों में कामयाबी मिलेगी। कामकाजी भागदौड़ रहेगी लेकिन अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

मेष
कोर्ट-कचहरी के कामों में कामयाबी मिलेगी। कामकाजी भागदौड़ रहेगी लेकिन अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आम हालात पहले से बेहतर बनेंगे। कारोबारी कामों में लाभ मिलेगा। मान-यश की प्राप्ति होगी। दौड़-धूप बनी रहेगी लेकिन समाज में तेज प्रभाव भी बढ़ेगा। बॉस मेहरबान रहेंगे। शत्रु निस्तेज रहेंगे। धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान बढ़ेगा। यत्न करने पर योजनाएं सफल होंगी।
उपाय- मंगलवार को गुड़ और मसूर की दाल का दान करें।

वृषभ
इस सप्ताह मूड में खुशदिली रहेगी। धन-लाभ तथा कारोबार के लिए समय अच्छा है। अर्थ दशा कंफर्टेबल रहने वाली है। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। सरकारी काम पूरा होने में अभी समय लगेगा, एहतियात रखें। जल्दबाजी करने से बचें अन्यथा अपना नुकसान कर बैठेंगे। हॉई क्लास लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। जीवन में आ रही बाधा-मुश्किलें हटेंगी। भागदौड़ के अच्छे नतीजे हासिल होंगे। समाज में प्रभाव-दबदबा बना रहेगा।
उपाय- सुगंधित इत्र का प्रयोग करें।

मिथुन
खर्चों को लेकर उलझनों और मुश्किलों का दौर रह सकता है। जायज तथा फिजूल दोनों तरह के खर्च होंगे। विरोधी परास्त होंगे, दोबार आपके सामने सिर उठाने की हिम्मत न कर सकेंगे। व्यापार तथा जॉब सुखद रहेंगे। किसी भी तरह के यत्न और प्रोग्राम में कामयाबी मिलेगी। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भागदौड़ बनी रहेगी और हर काम में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय- बुधवार को हरी मूंग का दान करें।

कर्क
थोड़ी-बहुत उलझनें रह सकती हैं लेकिन आप उनका डट कर सामना करने में सफल होंगे। बिजनेस में अच्चे मुनाफे के योग हैं। प्रमोश न के भी चांस हैं। जो लोग ट्रांसफर लेना चाह रहे थे, उनको मनचाही स्थान पर कार्यभार संभालने का मौका मिलेगा। किसी की जिम्मेदारी न लें। लेने के देने पड़ सकते हैं।
उपाय- शिव पूजा करें।

सिंह
इस हफ्ते सितारे आपके पक्ष में हैं। किसी अनजान की मदद से सरकारी काम हाथोंहाथ हो जाएंगे। पुराने जमीनी कामों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। धन-लाभ के मार्ग में आने वाली बाधा-मुश्किलें हटेंगी। नुक्सान का डर, दिल और दिमाग से निकाल दें। हर तरफ से बेहतरी के संकेत हैं।
उपाय- गेहूं और गुड़ का दान करें।

कन्या
इस हफ्ते हर मोर्चे पर आपको अलर्ट रहना होगा। कोई दुश्मन मित्र बनकर भारी नुकसान पहुंचा सकता है। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें और न ही किसी की जिम्मेदारी में फंसें, खर्च भी बढ़ेंगे। घर-परिवार में धाक-पैठ बढ़ेगी। कारोबारी योजनाबंदी में कोई पेचीदगी हटेगी। कुंवारों की शादी की बात चलेगी। सेहत के बिगड़ने का डर रहेगा।
उपाय- हरी सब्जियों का दान करें।

तुला
इस सप्ताह समाज में बोलबाला बढ़ेगा। कारोबारी मोर्चे पर कदम बढ़त की तरफ बढ़ेंगे। बॉस से संबंध अच्छे होंगे, वर्क प्लेस पर सभी आपकी सराहना करेंगे। धार्मिक तथा सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी। पेट की संभाल रखनी चाहिए, बाहर का खानपान न करें। यत्न करने पर कोई स्कीम मैच्योर हो सकती है। सरकारी कामों से बाधा-मुश्किल हटेगी।
उपाय- शुक्रवार को सफेद मिठाई बांटें।

वृश्चिक
व्यापार-कामकाज की स्थिति अच्छी रहेगी। मूड में खुशदिली तथा स्वच्छंदता बनी रहेगी। धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान बढ़ेगा। रिश्तों में थोड़ी गड़बड़ी रहेगी। सेहत के लिए सितारे ढीले, खान-पान संभल कर करें। उन्नत मनोबल के कारण आप हर काम को हाथ में लेने का हौसला रखेंगे। सफलता साथ देगी, तेज प्रभाव-दबदबा बना रहेगा।
उपाय- मंगलवार को लाल मसूर दान करें।

धनु
इस सप्ताह न तो दुश्मनों को कमजोर समझें और न ही उन्हें सहजता से लें। सितारे किसी न किसी पेचीदगी को जागृत रख सकते हैं, एहतियात से रहें। कमजोर से कमजोर दिखने वाले शत्रु को भी दुर्बल न समझें, वे कभी भी अपना सिर उठा सकते हैं। दोनों पति-पत्नी हर मामले को एक ही नजर से देखेंगे, संबंधों में संतुलन बना रहेगा। यत्न करने पर कोई बिगड़ा काम भी सुधरेगा।
उपाय- केले के पेड़ की सेवा करें।

मकर
इस वीक उद्देश्य-मनोरथ हल होंगे, शुभ कामों में रुचि बढ़ेगी। घरेलू मोर्चा पर मधुरता तथा सद्भाव बना रहेगा। दुश्मनों के उभरने तथा सेहत के बिगड़ने का डर रहेगा। कपल्स एक-दूसरे के प्रति सुहृदय तथा कंसिडरेट से रहेंगे। मौसम के एक्सपोइयर से बचाव रखें, शीत वस्तुओं का सेवन भी परहेज के साथ करें।
उपाय- श्रमिकों और जरूरतमंदों की सहायता करें।

कुंभ
सितारे आपको कामयाबी तथा इज्जत-मान देने वाले हैं। दुश्मनों की शरारतों तथा हरकतों पर नजर रखें क्योंकि वे आपको नुक्सान पहुंचाने के लिए तुले हुए नजर आएंगे। विरोधियों के साथ हर तरह के टकराव से बचना ठीक रहेगा। सेहत के प्रति सावधान रहें, कोई भी काम बेध्यानी से न करें। जायदादी काम के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी।
उपाय- शनिवार को सरसों के तेल का दान करें।

मीन
संतान सहयोगी रुख लेगी, हर मामले में साथ देगी। बड़े लोग मेहरबान रहेंगे। कोई प्रबल शत्रु आपके साथ दो-दो हाथ करने के लिए बहाने तलाशता नजर आएगा, सावधान रहें। कोई भी काम योजनाबंद तरीके से करें। वर्क प्लेस पर कुछ टैंशन परेशानी जरूर रख सकती है।
उपाय- गुरुवार को चने की दाल या हल्दी का दान करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!