Kundli Tv- हिंदू धर्म में गाय को क्यों पूजते हैं?

Edited By Updated: 30 Sep, 2018 11:55 AM

why do the cow worship is important hinduism

सर्वप्रथम हमारी समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली गौमाता ही हैं। इनकी सेवा से हमारे पाप धुल जाते हैं। गौ माता के सींग की जड़ में ब्रह्मा और भगवान विष्णु का वास होता है। सींग के अग्र भाग में तीर्थ प्रतिष्ठित हैं। देवाधिदेव महादेव स्वयं शिव सींगों...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
सर्वप्रथम हमारी समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली गौमाता ही हैं। इनकी सेवा से हमारे पाप धुल जाते हैं। गौ माता के सींग की जड़ में ब्रह्मा और भगवान विष्णु का वास होता है। सींग के अग्र भाग में तीर्थ प्रतिष्ठित हैं। देवाधिदेव महादेव स्वयं शिव सींगों के मध्य में प्रतिष्ठित हैं। गौ की ललाट में गौरी, नासिका के अग्र भाग में भगवान कार्तिकेय, नासिका के दोनों पुटों में कंबल और अश्वतर ये दोनों नाग प्रतिष्ठित हैं।
PunjabKesari
दोनों कानों में अश्विनी कुमार, नेत्रों में चंद्र और सूर्य, दांतों में आठों वसुगण, जिव्हा में वरुण, कंठ में सरस्वती का वास, गंड स्थलों में यम और यक्ष, ओष्ठों में दोनों संध्याएं, ग्रीवा में इंद्र, मौर में राक्षस, पार्षिण भाग में सौरमंडल और जंघाओं में चारों चरणों से धर्म सदा विराजमान रहता है। 

PunjabKesari
खुरों के मध्य में गंधर्व, अग्र भाव में सर्प और पश्च भाग में राक्षस गण प्रतिष्ठित हैं। गौ के पृष्ठ देश में एकादश रुद्र, सभी संधियों में वरुण, कमर में पितर,कपोलों में मानव और अपान में स्वाहा रूप अलंकार को आश्रित कर अवस्थित हैं। आदित्य रश्मियां केश समूहों में पिंडीभूत हो अवस्थित हैं। गौमूत्र में साक्षात गंगा और गौमय में यमुना स्थित हैं। रोम समूह में तैंतीस करोड़ देवगण प्रतिष्ठित हैं।

PunjabKesari
अत: यह सिद्ध हो जाता है कि गौ के समान उपकारी जीव मनुष्य के लिए दूसरा कोई भी नहीं है। गौ माता के मूत्र का सेवन करने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। गाय के समान पृथ्वी पर कोई दूसरा धन नहीं है। गौ की सेवा करने से अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होता है। गऊ के दूध को अमृत माना गया है। यही दूध पीकर हम पलते और बढ़ते हैं। गऊ का दूध स्वास्थ्य के लिए अति उत्तम माना गया है, गऊ के गोबर से उपले बनते हैं, जो जलाने के काम आते हैं, गऊ के गोबर से खाद बनती है जो हमें अन्न देती है।
PunjabKesari
Kundli Tv- सुडौल शरीर की चाहत है तो करें ये टोटका (देखें Video)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!