Why not to water plants at night: रात में पौधों को पानी देने की क्यों है मनाही

Edited By Updated: 19 Sep, 2025 06:01 AM

why not to water plants at night

हमारे जीवन में पेड़-पौधे बेहद ही अहम भूमिका निभाते है। ये न सिर्फ वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि भी लाते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Why not to water plants at night: हमारे जीवन में पेड़-पौधे बेहद ही अहम भूमिका निभाते है। ये न सिर्फ वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि भी लाते हैं। शास्त्रों में भी कहा गया है कि पौधों को लगाना और उनकी देखभाल करना पुण्य का काम है, तो वहीं पेड़-पौधों को सही दिशा में लगाने से घर का वास्तु दोष दूर होता है। यहां तक की कई ऐसे पेड़ और पौधे ऐसे हैं जिनका बहुत धार्मिक महत्व माना जाता है। पेड़ पौधों की देखभाल कई तरह से की जाती है जिनमें से एक है उन्हें नियमित रूप से पानी डालना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेड़-पौधों को पानी देने का सही समय भी बहुत मायने रखता है? शास्त्रों और विज्ञान दोनों में कहा गया है कि पेड़ पौधों को रात में पानी नहीं देना चाहिए। तो आइए जानते हैं रात में पेड़-पौधों को पानी देने के पीछे की मान्यताओं के बारे में-

PunjabKesari Why not to water plants at night

धार्मिक पुराणों की माने तो पौधों को पानी देने का सबसे उपयुक्त समय सुबह या दिन का होता है। कहा जाता है कि रात में पौधों को पानी नहीं डालना चाहिए क्योंकि ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता और मान्यता है कि रात में पेड़ पौधों का पानी डालने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। जिससे घर की सुख-समृद्धि पर बुरा असर पड़ सकता है। शास्त्रों में पौधों को जीवित प्राणी माना गया है और रात का समय उनके विश्राम का होता है। ऐसे में रात में पानी देने से उनकी प्राकृतिक वृद्धि प्रक्रिया बाधित हो सकती है। साथ ही, माना जाता है कि ऐसा करने से घर का सकारात्मक वातावरण भी प्रभावित होता है।

इसके अलावा वास्तु शास्त्र में पौधों को घर में सकारात्मक ऊर्जा का महत्वपूर्ण साधन माना जाता है। इसी कारण अलग-अलग दिशाओं में विशेष प्रकार के पौधों को लगाने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि रात के समय जब वातावरण स्थिर होता है, तो पौधों में डाला गया पानी लंबे समय तक मिट्टी में ठहर जाता है। यह अतिरिक्त नमी घर के वातावरण पर नकारात्मक असर डाल सकती है। साथ ही, ऐसी नमी से कीड़े-मकोड़े और सूक्ष्म जीव पनपने लगते हैं, जो न केवल ऊर्जा के संतुलन को बिगाड़ते हैं बल्कि परिवार के स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं।

PunjabKesari Why not to water plants at night

पौधों को पानी डालने का सही समय कौन सा है
शास्त्रों में बताया गया है कि पौधों को पानी देने का सबसे शुभ समय प्रातः सूर्योदय के बाद का होता है। गर्मियों में आवश्यकता अनुसार शाम को भी पानी दिया जा सकता है, लेकिन यह कार्य सूर्यास्त से पहले ही करना होता है। विशेष रूप से तुलसी के पौधे को रात्रि में पानी देने की मनाही है, क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे धन की देवी माता लक्ष्मी नाराज़ हो सकती है जिसके कारण घर की आर्थिक स्थिति पर असर हो सकता है।

रात को पेड़-पौधे को पानी देने का वैज्ञानिक कारण 
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी रात में पौधों को पानी देना उचित नहीं माना जाता। वैज्ञानिकों के अनुसार पौधे दिन में सूर्य की रोशनी की मदद से भोजन तैयार करते हैं, जबकि रात के समय यह प्रक्रिया रुक जाती है। इस स्थिति में रात को डाला गया पानी उनकी वृद्धि को प्रभावित कर सकता है। साथ ही, पानी लंबे समय तक मिट्टी में ठहरा रहता है, जिससे फंगस पैदा होने और जड़ों के सड़ने की आशंका बढ़ जाती है।

PunjabKesari Why not to water plants at night

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!