Why Is Water Wet: पानी आखिर क्यों होता है गीला? जानिए इसके पीछे छिपे कारणों का असली राज

Edited By Updated: 28 Apr, 2026 01:03 PM

why is water wet find out

बारिश के मौसम में जब आप बिना छतरी के भीग जाते हैं तो गीलापन महसूस होता है लेकिन सवाल यह है कि पानी आखिर गीला क्यों होता है? वायुमंडलीय वैज्ञानिकों के अनुसार हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के अणुओं से बने पानी की यह विशेषता वास्तव में उसके अणुओं के आपसी...

Why Is Water Wet : बारिश के मौसम में जब आप बिना छतरी के भीग जाते हैं तो गीलापन महसूस होता है लेकिन सवाल यह है कि पानी आखिर गीला क्यों होता है? वायुमंडलीय वैज्ञानिकों के अनुसार हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के अणुओं से बने पानी की यह विशेषता वास्तव में उसके अणुओं के आपसी व्यवहार और आसपास की चीजों के साथ उनकी प्रतिक्रिया पर निर्भर करती है। 

वैज्ञानिक बताते हैं कि पानी के अणु एक-दूसरे और अन्य पदार्थों से बहुत तेजी से आकर्षित होते हैं। इस गुण को आसंजन (एडहेज़न) कहा जाता है। पानी के अणु ध्रुवीय होते हैं यानी उनके एक छोर पर हल्का धनात्मक और दूसरे छोर पर हल्का ऋणात्मक आवेश होता है। यही कारण है कि वे त्वचा, कपड़े और कांच जैसी सतहों से आसानी से चिपक जाते हैं। 

PunjabKesari

जब पानी किसी सतह के संपर्क में आता है तो वह उस पर फैल जाता है और मजबूती से चिपक जाता है। इसी वजह से हमें लगता है कि कोई वस्तु गीली है। वैज्ञानिकों के अनुसार गीलापन इस बात पर निर्भर करता है कि कोई द्रव किसी सतह के साथ कितनी अच्छी तरह संपर्क बनाए रखता है। 

यह भी पढ़ें: Thunderstorm Alert: मिजोरम में आसमानी आफत, आइजोल समेत 9 जिलों में स्कूल बंद

इसके विपरीत पारा यानी मरकरी जैसे धातु में सतहों से चिपकने की क्षमता बहुत कम होती है क्योंकि उसके अणु आपस में अधिक मजबूती से जुड़े रहते हैं। इसे संसंजन (कोहेज़न) कहा जाता है। गीलेपन का एक और महत्वपूर्ण पहलू ठंडक का एहसास है। जब पानी या कोई द्रव वाष्पित होता है तो उसे ऊर्जा की आवश्यकता होती है जिसे वह अपने आसपास की गर्मी से लेता है। इस प्रक्रिया में शरीर या सतह ठंडी महसूस होती है। 

PunjabKesari

इसी कारण जब आप तैराकी के बाद बाहर निकलते हैं और कपड़ों पर लगी पानी की बूंदें वाष्पित होती हैं तो आपको ठंडक महसूस होती है। यही सिद्धांत पसीने और अल्कोहल वाइप्स पर भी लागू होता है, जो वाष्पीकरण के दौरान शरीर से गर्मी खींच लेते हैं। कभी-कभी दिखाई नहीं देने वाले पानी के बावजूद भी गीलापन महसूस हो सकता है। इसका संबंध वायु में मौजूद जलवाष्प यानी आर्द्रता (ह्यूमिडिटी) से होता है। 

PunjabKesari

हवा केवल एक सीमित मात्रा में ही जलवाष्प रख सकती है। जब हवा पहले से ही नमी से भरी होती है, तो वाष्पीकरण धीमा हो जाता है जिससे पसीना आसानी से सूख नहीं पाता और चिपचिपाहट महसूस होती है। जब हवा पूरी तरह जलवाष्प से संतृप्त हो जाती है तो वह संघनित होकर ओस या कोहरे के रूप में पानी बन जाती है। तापमान इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, गर्म हवा अधिक नमी रख सकती है जबकि ठंडी हवा कम। 

यह भी पढ़ें: मैदान में मोदी! गंगटोक की वादियों में PM Modi ने युवाओं संग खेला फुटबॉल, बोले- मिल गई दिनभर की एनर्जी

गर्म हवा की नमी के कारण उमस का अहसास होता है। छायादार और ठंडी जगहें अधिक नम इसलिए महसूस होती हैं क्योंकि वहां वाष्पीकरण धीमा होता है। वैज्ञानिक यह भी बताते हैं कि कभी-कभी हवा में अधिक नमी होने के बावजूद हमें गीलापन महसूस नहीं होता। उदाहरण के लिए आग जलने की प्रक्रिया में भी जलवाष्प निकलती है लेकिन उच्च तापमान के कारण हवा अधिक नमी समेट सकती है और चीजें तेजी से सूख जाती हैं। 

मौसम विज्ञान में आर्द्रता को मापने के लिए सापेक्ष आर्द्रता अर्थात 'रिलेटिव ह्यूमिडिटी' का उपयोग किया जाता है जिससे यह समझा जाता है कि हवा कितनी गीली महसूस होगी। इस प्रकार पानी का गीलापन केवल उसके मौजूद होने से नहीं बल्कि उसके अणुओं की संरचना, सतहों के साथ उनकी प्रतिक्रिया और वातावरण में मौजूद तापमान एवं नमी के संतुलन से जुड़ी एक जटिल वैज्ञानिक प्रक्रिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!