CBSE : बोर्ड ने जारी किए 10वीं, 12वीं में स्कूल बदलने को लेकर कड़े निर्देश

Edited By Updated: 08 Apr, 2019 03:33 PM

cbse strict instructions  changing school  issued board new norms

सीबीएसई बोर्ड से पढऩे वाले छात्रों के लिए अब 10वीं और 12वीं में किसी अन्य स्कूल में दाखिला...

नई दिल्ली: सीबीएसई बोर्ड से पढऩे वाले छात्रों के लिए अब 10वीं और 12वीं में किसी अन्य स्कूल में दाखिला लेना आसान नहीं रहा। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर कड़े निर्देश जारी किए हैं। सीबीएसई ने बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों के  प्रमुखों को नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि अब अभिभावकों को 10वीं, 12वीं में बच्चे का स्कूल बदलने का कारण बताना होगा। ऐसे छात्रों के लिए अब आवेदन की तिथि भी लगभग डेढ़ माह घटा दी गई है। पहले जहां 31 अगस्त तक आवेदन होते थे, वहीं अब 15 जुलाई तक आवेदन करने की अंतिम सीमा तय कर दी गई है बोर्ड ने नोटिफिकेशन में आठ श्रेणियों के तहत स्कूल बदलने का जिक्र किया है। साथ ही इसके वाजिब कारणों के प्रमाणपत्रों की मांग की है। 

बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि कई बार स्कूल बदलने के अलग-अलग कारण होते हैं। जिन प्रमुख कारणों से स्कूल बदले जाते हैं, हमने उसका विवरण दिया है। इसके अलावा हमने स्कूल बदलने पर पर्याप्त कारणों के लिए संबंधित दस्तावेज भी मांगे हैं, जिससे यह पता चल सके कि छात्र किस कारण स्कूल बदल रहा है।

इसके अलावा हमने स्कूलों से यह भी कहा है कि वह एक साथ सभी नए छात्रों का विवरण निर्धारित तिथि के अंदर भेजें। आवेदन के लिये समय सीमा कम करने के बारे में उनका कहना है कि जुलाई में दाखिला हो जाने के बाद छात्र को पढ़ने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।बोर्ड ने नोटिफिकेशन में आठ श्रेणियों के तहत स्कूल बदलने का जिक्र किया है। साथ ही इसके वाजिब कारणों के प्रमाणपत्रों की मांग की है। अधिक जानकारी के लिए छात्र या अभिभावक सीबीएसई की वेबसाइट देख सकते हैं। 

इन कारणों पर छात्र बदल सकेंगे स्कूल
अभिभावक के स्थानांतरण पर
परिवार द्वारा स्थान बदल देना
हॉस्टल में भर्ती होने पर
हॉस्टल से दूसरी जगह जाने पर
किसी कारण से अनुत्तीर्ण होने पर
बेहतर शिक्षा के लिए
स्कूल और आवास के बीच दूरी होने पर
चिकित्सकीय आवश्यकता होने पर।

इनके लिए जरुरी प्रमाण पत्र 
अभिभावक के स्थानांतरण पर  : अभिभावक का पत्र, छात्र के पिछली कक्षा की नामांकन संख्या, पिछले साल का रिपोर्ट कार्ड, प्रोविजिनल ट्रांसफर सर्टिफिकेट, अभिभावक स्थानांतरण पत्र जहां उन्होंने ज्वाइन किया है। 
स्थान बदलने पर : आवास प्रमाणपत्र, रेंट एग्रीमेंट
हॉस्टल में शिफ्ट होने या हॉस्टल से दूसरी जगह जाने पर : उसकी फीस, फीस का बैंक ट्रांजेक्शन।
अनुत्तीर्ण होने पर : छात्र का पुराना अनुक्रमांक, अंकपत्र के अलावा प्रामाणिक दस्तावेज भी देना होगा।
बेहतरी के लिए दूसरे स्कूल में दाखिला लेने पर : छात्र को अपना पुराना रिपोर्ट कार्ड देना होगा। 
स्कूल से दूरी होने की स्थिति में : अभिभावक का एक शपथ पत्र आवश्यक है। इसमें लिखा हो कि स्कूल से घर की दूरी कितने किलोमीटर है।
चिकित्सकीय स्थिति में : मेडिकल सर्टिफिकेट देना आवश्यक।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!