UPTET Exam: बारिश के बीच बड़ी संख्या में परीक्षा देने पहुंचे कैंडिडेट्स, 91.47 % हुए शामिल
Edited By Riya bawa,Updated: 09 Jan, 2020 10:18 AM

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में इस बार 91.47 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए...
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में इस बार 91.47 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। इस साल सुबह 10 से 12:30 बजे तक आयोजित प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए पंजीकृत 1083016 अभ्यर्थियों में से 986748 (91.11 प्रतिशत) सम्मिलित हुए। 96268 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 2.30 से 5 बजे की दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए पंजीकृत 573322 अभ्यर्थियों में से 528317 (92.15 फीसदी) उपस्थित रहे।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षकों से दूरभाष पर मिली रिपोर्ट के अनुसार कुल 1656338 अभ्यर्थियों में से 1515065 (91.47 प्रतिशत) उपस्थित रहे। 141273 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली व दूसरी पाली के लिए क्रमश: 1986 व 1063 परीक्षा केन्द्र निर्धारित थे।
गौरतलब है कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय 14 जनवरी को आंसर की वेबसाइट पर जारी करेगा। 17 जनवरी तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी और विषय विशेषज्ञों की समिति गठित कर 28 जनवरी तक निस्तारण कराया जाएगा।
Related Story

CBSE 2026: 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में बड़ा बदलाव: 46 लाख छात्रों के लिए खुशखबरी: अब answer sheets का...

CTET 2026 Exam : बिहार में इन दो केंद्रों पर CTET परीक्षा स्थगित, CBSE ने नई डेट का किया ऐलान

Board Exams से पहले PSEB का बड़ा कदम, पढ़े...

12वीं बोर्ड के पहले दिन ही ‘सामूहिक नकल’ का भंडाफोड़! CCTV में कैद हुआ खेल, सैकड़ों छात्रों का पेपर...

CBSE New Rule: 12वीं बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन में बड़ा बदलाव, स्कूलों को मिले नए निर्देश

5वीं और 8वीं में खत्म हुआ ऑटो प्रमोशन, 45 दिन में फिर देना होगा एग्जाम, इस राज्य ने बदले नियम

Indian Army Agniveer Recruitment 2026: सेना में भर्ती का बड़ा मौका, आज से शुरू आवेदन, 22 साल तक के...

PNB Apprentice Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में 5138 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए बड़ा...

Police Job Alert: इंटर पास युवाओं के लिए बड़ी भर्ती, जानें पूरी डिटेल

Forest Guard Vacancy 2026: 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका,779 पदों के लिए जारी हुआ...