Ajay Devgn Birthday : 57 साल के हुए अजय देवगन, जानिए एक्शन हीरो से Super Star बनने तक का सफर

Edited By Updated: 02 Apr, 2026 01:38 PM

ajay devgn birthday

Ajay Devgn Birthday : बॉलीवुड के महाराजा अजय देवगन आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। फैंस से लेकर फिल्मी गलियारे की दिग्गज हस्तियों तक, हर कोई अजय के इस सफर और उनके...

Ajay Devgn Birthday : बॉलीवुड के महाराजा अजय देवगन आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। फैंस से लेकर फिल्मी गलियारे की दिग्गज हस्तियों तक, हर कोई अजय के इस सफर और उनके स्टारडम को सलाम कर रहा है।

विरासत से आगे निकलकर बनाई अपनी पहचान
अजय देवगन का जन्म 1969 में एक फिल्मी परिवार में हुआ था। उनके पिता वीरू देवगन इंडस्ट्री के मशहूर स्टंट और एक्शन डायरेक्टर थे। हालांकि, अजय ने न केवल अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया, बल्कि अपनी मेहनत से वह मुकाम हासिल किया जो बहुत कम लोगों को नसीब होता है। अजय ने साबित किया कि सफलता के लिए सिर्फ चॉकलेटी लुक्स नहीं, बल्कि आंखों में गहराई और अभिनय में दम होना जरूरी है।

Ajay Devgn Birthday

वो ऐतिहासिक एंट्री- फूल और कांटे का जादू
साल 1991 में फिल्म फूल और कांटे से अजय ने बॉलीवुड में कदम रखा। उनकी पहली ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। दो चलती मोटरसाइकिलों पर पैर रखकर अजय की एंट्री ने उन्हें रातों-रात एक्शन सुपरस्टार बना दिया। यह स्टंट आज भी बॉलीवुड के सबसे यादगार दृश्यों में गिना जाता है। पहली हिट के बाद अजय ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब तक 142 से भी ज्यादा फिल्मों में अपनी वर्सेटिलिटी साबित कर चुके हैं।

Ajay Devgn Birthday

साधारण लुक्स, असाधारण टैलेंट
90 के दशक में जहां गोरे रंग और खास तरह के लुक्स को हीरो की पहचान माना जाता था, वहां Ajay Devgn ने अपनी संजीदगी और साधारण लुक्स के दम पर इस धारणा को तोड़ दिया।  उन्होंने दिलवाले जैसा गंभीर ड्रामा किया, तो गोलमाल सीरीज के जरिए कॉमेडी में भी अपनी धाक जमाई। गंगाजल और दृश्यम जैसी फिल्मों ने यह साफ कर दिया कि वे सिर्फ एक एक्शन हीरो नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं।

जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
57 की उम्र में भी Ajay Devgn अपनी फिटनेस और काम के प्रति समर्पण से युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं। आज उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने उन्हें सिंघम और लीडिंग लेजेंड कहकर विश किया है।


Ajay Devgn Birthday

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!