Edited By Prachi Sharma,Updated: 11 Jun, 2026 01:19 PM

Isha Rikhi and Badshah : इस साल की मार्च महीने में सिंगर और रैपर बादशाह ने गुपचुप तरीके से एक्ट्रेस ईशा रिखी से शादी की थी। इस मौके की एक-दो तस्वीरें की सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को कन्फर्म नहीं किया था।...
Isha Rikhi and Badshah : इस साल की मार्च महीने में सिंगर और रैपर बादशाह ने गुपचुप तरीके से एक्ट्रेस ईशा रिखी से शादी की थी। इस मौके की एक-दो तस्वीरें की सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को कन्फर्म नहीं किया था। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर ईशा ने इस सब सवालों से परेशान होकर अपने पति बादशाह संग रोमांटिक तस्वीर शेयर की है।
इंस्टाग्राम पोस्ट कर ईशा ने कन्फर्म किया अपना रिलेशनशिप
हाल ही में ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर आस्क में एनीथिंग सेशन किया, इस दौरान जब किसी ने उनसे सवाल किया कि क्या आपकी शादी हो गई है तो आप दोनों एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते। इसके बाद ईशा ने कहा कि हां भाई मेरी शादी हो गई है और साथ में बादशाह को मेंशन करते हुए लिखा कि पतिदेव बादशाह दर्शकों के कुछ सवाल हैं प्लीज जल्दी आंसर दें।

बादशाह संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर
इसके बाद उनके दूसरे फैन ने पूछा कि आप अपने पति के साथ कभी कोई फोटो क्यों नहीं डालती तो इस बार उन्होंने पहली बार पति के साथ पहली तस्वीर शेयर की। इस फोटो में वो बादशाह की गोद में बैठी हुई हैं।
कब शुरू हुआ बादशाह और ईशा का रिश्ता
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैपर बादशाह और अभिनेत्री ईशा रिखी पिछले कई वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान साझा दोस्तों के जरिए हुई थी। समय के साथ उनकी दोस्ती गहरी होती गई और यह रिश्ता प्यार में बदल गया। मार्च 2026 में ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने सोशल मीडिया पर दोनों की शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिसके बाद उनके रिश्ते की खबरों ने और जोर पकड़ लिया। हालांकि, बादशाह और ईशा ने अब तक अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की थी।
वहीं, बादशाह की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पहली शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी। दोनों ने कुछ साल साथ बिताने के बाद 2020 में अलग होने का फैसला किया। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। अलग होने के बावजूद दोनों मिलकर अपनी बेटी की परवरिश कर रहे हैं और उसकी जिम्मेदारियां साझा करते हैं।