Edited By Reetu sharma,Updated: 14 Mar, 2026 12:28 PM

भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नए कलाकारों को मौका देने के लिए मशहूर प्रोड्यूसर Ekta Kapoor ने एक नया कदम उठाया है। उनकी कंपनी Balaji Telefilms ने आधिकारिक तौर पर ‘हुनर’ नाम की नई टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी लॉन्च करने की घोषणा की है।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नए कलाकारों को मौका देने के लिए मशहूर प्रोड्यूसर Ekta Kapoor ने एक नया कदम उठाया है। उनकी कंपनी Balaji Telefilms ने आधिकारिक तौर पर ‘हुनर’ नाम की नई टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी लॉन्च करने की घोषणा की है। यह पहल खास तौर पर उन कलाकारों और क्रिएटर्स के लिए तैयार की गई है जो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। ‘हुनर’ का उद्देश्य टैलेंट को सही प्लेटफॉर्म देना और कहानी कहने व परफॉर्मेंस के कल्चर को मजबूत करना है।
टैलेंट को मिलेगा सही गाइडेंस और बेहतर मौके
‘हुनर’ के जरिए बॉलीवुड और भारतीय टेलीविजन के मशहूर एक्टर्स और क्रिएटर्स को एक साथ लाने की योजना है। यह प्लेटफॉर्म न सिर्फ कलाकारों की आर्टिस्टिक ग्रोथ पर काम करेगा, बल्कि उन्हें इंडस्ट्री में बेहतर अवसर दिलाने में भी मदद करेगा। बालाजी की लंबे समय से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, इस पहल का मकसद टैलेंट को सही गाइडेंस, मजबूत रिप्रेजेंटेशन और ऐसा क्रिएटिव माहौल देना है जहां कलाकार अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर सकें।
एकता कपूर ने बताया ‘हुनर’ के पीछे का विजन
अपने नए वेंचर के बारे में बात करते हुए एकता कपूर ने कहा कि टैलेंट तभी निखरता है जब उसे सही माहौल और प्रोत्साहन मिले। उनके मुताबिक, ‘हुनर’ के जरिए हम एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना चाहते हैं जहां कलाकारों को सिर्फ रिप्रेजेंट ही न किया जाए, बल्कि उन्हें समझा भी जाए। हमारा लक्ष्य उन्हें सही गाइडेंस देना, उनकी खूबियों के अनुसार मौके तलाशना और उनके लंबे समय के विकास में साथ देना है।' उन्होंने आगे कहा कि यह एक ऐसा सफर बनाने की कोशिश है जिसमें कलाकार एक्सपेरिमेंट कर सकें और अपनी पूरी क्षमता तक पहुंच सकें।
मुंबई में होगी ग्रैंड लॉन्च पार्टी
इस नए प्रोजेक्ट के जश्न के लिए मुंबई के प्रतिष्ठित होटल Fairmont Mumbai में एक खास ‘हुनर लॉन्च पार्टी’ आयोजित की जाएगी। इस ग्लैमरस इवेंट में बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे, क्रिएटर्स, इंडस्ट्री लीडर्स और मीडिया से जुड़े लोग शामिल होंगे।
सितारों को लॉन्च करने की परंपरा को आगे बढ़ाएगा ‘हुनर’
एकता कपूर लंबे समय से इंडस्ट्री में नए टैलेंट को लॉन्च करने और उन्हें स्टार बनाने के लिए जानी जाती हैं। टेलीविजन और फिल्मों में उन्होंने कई बड़े चेहरों को मौका दिया है। अब ‘हुनर’ के जरिए उनका यही विजन और बड़ा होने जा रहा है। इस नई पहल के साथ बालाजी टेलीफिल्म्स एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के साथ-साथ कलाकारों के लिए एक ऐसा मंच तैयार कर रहा है जहां वे सीख सकें, जुड़ सकें और अपनी पहचान बना सकें।