एकता आर कपूर ने बताया, कैसा होगा शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के साथ 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' का सफर!

Edited By Diksha Raghuwanshi,Updated: 01 Jun, 2025 01:48 PM

ekta r kapoor reveals how the journey of  bade achhe lagte hain 4

शो के 14 साल पूरे होने के ठीक अगले दिन एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया।

मुंबई। एकता आर कपूर का पसंदीदा शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' ने हाल ही में अपने 14 साल पूरे कर लिए हैं। 30 मई 2011 को शुरू हुआ ये शो लोगों के दिलों में ऐसी जगह बना गया कि राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी घर-घर में मशहूर हो गई। शो इतना हिट हुआ कि इसके कई सीज़न आए और हर बार लोगों ने इसे उतना ही प्यार दिया।

अब शो का चौथा सीज़न भी तैयार है, जिसमें इस बार शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगे। ये नया सीज़न 16 जून से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शुरू होगा और इसके एपिसोड SonyLIV पर भी देखे जा सकेंगे।

शो के 14 साल पूरे होने के ठीक अगले दिन एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने 'बड़े अच्छे लगते हैं' की यादों को ताजा किया और साथ ही नए सीज़न में क्या खास होने वाला है, इसकी एक झलक भी दी।

यहां देखें पोस्ट : 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

एकता कपूर ने इस वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा, “बाल धोने के तुरंत बाद और एक मीटिंग से ठीक पहले! रैंडम वीडियो लेकिन मैसेज इतना रैंडम नहीं!”
 #badeacchelagtehain #SONY #16june #messyhair"

अपने मैसेज में एकता कपूर ने कहा, “ये बिल्कुल सही वक्त है उस शो को सेलिब्रेट करने का, जिसने इंडियन टीवी पर कुछ नया दिखाया था। इस नए सीज़न के ज़रिए मैं फिर से ये दिखाना चाहती हूं कि एक औरत जब उम्र के साथ बढ़ती है, तो उसे इमोशनल, सोशल और फिजिकल तौर पर किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, खासकर तब जब वो समाज की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती, लेकिन फिर भी अपनी सच्चाई पर कायम रहती है।”

उन्होंने आगे कहा, “बड़े के ज़रिए मैं ये दिखाना चाहती हूं कि एक औरत की ज़िंदगी के अलग-अलग पड़ावों में दूसरी औरतों का साथ कितना ज़रूरी होता है, एक-दूसरे को सहारा देना, और एक-दूसरे का ताज संभालना। इसी एहसास को मैं इस सीज़न में दिखाने की कोशिश कर रही हूं। हैप्पी बर्थडे टू ऑल ऑफ यू!”

जाने से पहले एकता ने एक और सरप्राइज की झलक दी — उन्होंने बताया कि पवित्र रिश्ता से जुड़ा एक खास ऐलान वो 1 जून को करने वाली हैं।

एकता कपूर ने मुंबई में हुए WAVES समिट में मध्य प्रदेश फिल्म टूरिज्म पॉलिसी 2025 की भी लॉन्चिंग की। इस मौके पर उन्होंने राज्य की खूबसूरती और सांस्कृतिक विरासत की तारीफ करते हुए कहा कि यहां सिनेमैटिक अपील हैं। साथ ही उन्होंने ये भी ज़ोर दिया कि अगर आर्थिक सहयोग मिले, तो मध्य प्रदेश एक बड़ा फिल्ममेकिंग हब बन सकता है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!