Edited By Reetu sharma,Updated: 06 Mar, 2026 04:35 PM

फिल्म Ginny Weds Sunny 2 का पहला गाना Chaap Tilak रिलीज़ होते ही चर्चा में आ गया है। पोस्टर लॉन्च के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का यह पहला ट्रैक जारी किया है, जो अपनी रिलीज़ के साथ ही दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।
नई दिल्ली। फिल्म Ginny Weds Sunny 2 का पहला गाना Chaap Tilak रिलीज़ होते ही चर्चा में आ गया है। पोस्टर लॉन्च के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का यह पहला ट्रैक जारी किया है, जो अपनी रिलीज़ के साथ ही दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। पारंपरिक संगीत की आत्मा और मॉडर्न बीट्स के मेल से तैयार यह गाना सुनने के साथ-साथ थिरकने पर भी मजबूर करता है।
अविनाश और मेधा की दिखी शानदार केमिस्ट्री
गाने में फिल्म की मुख्य जोड़ी Avinash Tiwary और Medha Shankr की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है। इनके साथ गाने में रैपर Paradox भी नजर आते हैं। तीनों की ऊर्जा और गाने का मज़ेदार हुकस्टेप इसे और आकर्षक बनाता है। माना जा रहा है कि यह गाना सोशल मीडिया और डांस फ्लोर पर तेजी से ट्रेंड कर सकता है।
सिंगर हीर का बॉलीवुड में खास डेब्यू
‘छाप तिलक’ उभरती हुई सिंगर और कंपोज़र Heer का बॉलीवुड में खास डेब्यू भी है। उन्होंने इस गाने को Aman Noor के साथ मिलकर कंपोज़ किया है और इसके बोल भी लिखे हैं। वहीं पैराडॉक्स के रैप ने गाने में आधुनिक अंदाज़ जोड़ दिया है, जिससे यह ट्रैक परंपरा और नए ट्रेंड का दिलचस्प मिश्रण बन गया है।
'गाना आपको नाचने पर मजबूर कर देगा'
गाने को लेकर अविनाश तिवारी ने कहा कि फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने में संगीत की अहम भूमिका होती है और ‘छाप तिलक’ उसी कड़ी का हिस्सा है। उनके मुताबिक यह गाना इतना एनर्जेटिक है कि इसे सुनकर कोई भी खुद को नाचने से रोक नहीं पाएगा और उम्मीद है कि यह लोगों की प्लेलिस्ट में खास जगह बनाएगा।
मेधा शंकर को है गाने की सफलता पर भरोसा
मेधा शंकर ने कहा कि फिल्म का पहला गाना होने की वजह से इसकी ऊर्जा बेहद खास है। उन्होंने बताया कि हीर और अमान ने इसे शानदार तरीके से तैयार किया है और पैराडॉक्स के रैप ने इसमें अलग ही रंग भर दिया है। उन्हें विश्वास है कि यह गाना इस सीज़न का बड़ा डांस ट्रैक बन सकता है।
क्रिएटर्स बोले – क्लासिक में नया अंदाज़ लाने की कोशिश
सिंगर हीर ने कहा कि ‘छाप तिलक’ को बनाते समय उनकी कोशिश थी कि इसमें क्लासिक की आत्मा बनी रहे और साथ ही डांस फ्लोर की ऊर्जा भी महसूस हो। वहीं पैराडॉक्स के अनुसार उन्होंने इस क्लासिक में नया और अलग अंदाज़ जोड़ने की कोशिश की है। म्यूज़िक कंपोज़र अमान नूर ने भी बताया कि जब किसी क्लासिक को नए अंदाज़ में पेश किया जाता है तो उसकी मूल भावना को बनाए रखना बेहद जरूरी होता है और इसी संतुलन को ध्यान में रखते हुए यह गाना तैयार किया गया है।
24 अप्रैल 2026 को रिलीज़ होगी फिल्म
फिल्म Zee Studios और Soundrya Production द्वारा प्रस्तुत की जा रही है। इसके निर्माता Vinod Bachchan और Umesh Kumar Bansal हैं, जबकि निर्देशन और लेखन Prashant Jha ने किया है। अविनाश तिवारी और मेधा शंकर स्टारर यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। वहीं ‘छाप तिलक’ गाना Sony Music India के यूट्यूब चैनल और सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।