Edited By Prachi Sharma,Updated: 23 Jun, 2026 03:03 PM

Padma Bhushan 2026 : मंगलवार शाम नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी।...
Padma Bhushan 2026 : मंगलवार शाम नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी। इस सूचि में दिग्गज मलयालम अभिनेता ममूटी और मशहूर प्लेबैक गायिका अलका याग्निक भी शामिल हैं, जिन्हे उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया जाएगा।
एक्टर ममूटी को मिलेगा पद्म भूषण
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार ममूटी को भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म भूषण सम्मान से नवाजा जाएगा। अपने लम्बे और शानदार करियर में उन्होंने ‘ओरु वडक्कन वीरगाथा’, ‘पेरन्बु’ और ‘ब्रह्मयुगम’ जैसी कई यादगार फिल्मों ने बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया है। इसी के साथ आपको बता दें कि ममूटी ने सिर्फ मलयालम ही नहीं बल्कि तमिल समेत कई भाषाओं की फिल्मों में भी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
गौरमतलब है कि इससे पहले उन्हें वर्ष 1998 में पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। अब पद्म भूषण के रूप में उन्हें एक और प्रतिष्ठित राष्ट्रिय सम्मान मिलने जा रहा है, यह उनके फ़िल्मी सफर को और भी ज्यादा यादगार बना देगा।
अलका याग्निक को भी मिलेगा सम्मान
1990 और 2000 के दशक में अपनी मधुर आवाज़ से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाली अलका याग्निक आज भी बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय गायिकाओं में गिनी जाती हैं। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने कई सुपरहिट और यादगार गीत गाए हैं, जिन्होंने श्रोताओं के बीच खास पहचान बनाई। ‘खलनायक’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘ताल’ जैसी चर्चित फिल्मों के गीतों को अपनी सुरीली आवाज़ से सजाकर अलका ने भारतीय संगीत जगत में एक अलग मुकाम हासिल किया है।