BB 20: अपने आदमी को जिम्मेदार ठहराओ, दूसरी लड़की को नीचा दिखाना बंद करो... Love Gill के सपोर्ट में उतरीं Kamya Punjabi

Edited By Updated: 26 Oct, 2026 11:31 AM

kamya punjabi support love gill

Kamya Punjabi Support Love Gill : बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट स्काउटओपी और लवप्रीत (लव गिल) से जुड़े विवाद के बीच काम्या पंजाबी, लव गिल के समर्थन में सामने आई हैं। अभिनेत्री ने इस मुद्दे पर काशवी हीरानंदानी और स्काउट को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि...

Kamya Punjabi Support Love Gill : बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट स्काउटओपी और लवप्रीत (लव गिल) से जुड़े विवाद के बीच काम्या पंजाबी, लव गिल के समर्थन में सामने आई हैं। अभिनेत्री ने इस मुद्दे पर काशवी हीरानंदानी और स्काउट को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि रिश्ते में अपनी सीमाएं बनाए रखने की जिम्मेदारी उस व्यक्ति की होनी चाहिए जो किसी रिश्ते में बंधा हुआ है।

Love Gill के सपोर्ट में उतरीं Kamya Punjabi
काम्या ने 'X' (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सवाल उठाया कि अपने पार्टनर को 'जिम्मेदार' ठहराने के बजाय किसी दूसरी महिला को दोष क्यों दिया जा रहा है। उन्होंने लिखा, "अगर उनका रिश्ता सच्चा होता, तो वह सीमाएं तय करता, न कि रिश्ते तोड़ता। अपने पार्टनर को बचाने के लिए दूसरी लड़की पर 'मैनिपुलेशन' (हेरफेर) का आरोप लगाना बहुत ही घिनौनी और छोटी सोच है। अपने आदमी को बचाने के लिए किसी दूसरी महिला को नीचा दिखाना बंद करो। उसे जिम्मेदार ठहराओ !

यह विवाद तब शुरू हुआ जब 'वीकेंड का वार' के हालिया एपिसोड में काशवी ने अपने बॉयफ्रेंड स्काउटओपी से, बिग बॉस 20 की ही एक अन्य कंटेस्टेंट लव गिल के साथ उसकी बढ़ती नजदीकियों को लेकर सवाल-जवाब किए। बहस के दौरान, काशवी ने स्काउट से लव के साथ उसकी बातचीत के बारे में पूछा और कहा, "तन्मय, मसाज पार्लर कैसा चल रहा है ? काशवी ने लव से भी बात की और स्काउट के प्रति उसके बर्ताव पर सवाल उठाते हुए पूछा, "क्या तुम अपने भाइयों के साथ भी ऐसा ही बर्ताव करती हो?  जवाब में, लव ने अपना बचाव करते हुए कहा, "मुझे यह सामान्य लगा क्योंकि मुझे दर्द हो रहा था।

काशवी ने स्काउट द्वारा पहले की गई उन दोनों महिलाओं की तुलना का मुद्दा भी उठाया। उसकी बातों पर सवाल उठाते हुए, काशवी ने पूछा, "तुम्हें कैसे लगा कि तुम मेरी तुलना उससे कर सकते हो ?

 स्काउट और लव, आम्रपाली दुबे, यंग डीएसए और आसिफ खान के साथ, सीजन की शुरुआत से ही एक ही ग्रुप का हिस्सा रहे हैं। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा, स्काउट, लव और यंग एक-दूसरे के काफी करीब आ गए। उनके बीच अक्सर होने वाली छेड़छाड़, शारीरिक नजदीकियां और गेम की साझा रणनीतियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। हालाँकि, स्काउट और लव का कहना है कि उनके बीच का रिश्ता भाई-बहन जैसा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!