पटना में ग्रैंड इवेंट के साथ 'भूल भुलैया 3' के प्रमोशनल टूर का कार्तिक आर्यन करेंगे शानदार समापन

Updated: 12 Nov, 2024 11:37 AM

karthik aryan will end the promotional tour of  bhool bhulaiyaa 3

"भूल भुलैया 3" ने सिर्फ 10 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है! इस सफलता का श्रेय टीम की कड़ी मेहनत और पूरे विश्व में फिल्म के प्रमोशन के लिए किए गए उनके समर्पण को जाता है।

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। "भूल भुलैया 3" ने सिर्फ 10 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है! इस सफलता का श्रेय टीम की कड़ी मेहनत और पूरे विश्व में फिल्म के प्रमोशन के लिए किए गए उनके समर्पण को जाता है। कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और त्रिप्ति डिमरी स्टारर इस फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत जयपुर में एक ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च से हुई थी, जिसने भारत और विदेशों में एक बड़े प्रमोशनल टूर का आगाज किया।

अहमदाबाद, सूरत और दिल्ली में फैंस से भरे कार्यक्रमों से लेकर नोएडा, इंदौर और हैदराबाद में लाइवली कॉलेज गेदरिंग तक में, शहर दर शहर जाते हुए फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ता गया। पुणे में, कार्तिक और माधुरी ने एक साथ वड़ापाव जैसे लोकल फेवरेट फूड को एंजॉय किया, जबकि कोलकाता में, कार्तिक और विद्या ने प्रसिद्ध हावड़ा ब्रिज पर एक बड़े कॉलेज इवेंट में फैंस की चीयरिंग के बीच पोज़ दिया। लखनऊ और वाराणसी में उत्साह नए लेवल पर पहुंच गया, जहां रिकॉर्ड तोड़ भीड़ ने मौज-मस्ती में हिस्सा लिया।

दुबई में एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन हुआ, जहाँ पूरे मिडिल ईस्ट से प्रशंसक रूह बाबा यानी कार्तिक आर्यन से मिलने के लिए जमा हुए। ये इवेंट फ्रैंचाइज़ी की अंतरराष्ट्रीय सफलता का एक शानदार जश्न था। 

अब कार्तिक कल पटना में अपने फैंस से मिलकर, हिंदी हार्टलैंड में सबसे बड़े फिल्म प्रमोशन कैंपेन का समापन करेंगे। अपने एनर्जेटिक प्रमोशन के लिए जाने जाने वाले कार्तिक ने दर्शकों से सीधे जुड़ने के लिए BB3 टीम के साथ कड़ी मेहनत की है। उन्होंने इस बात का ध्यान रखा है कि लोग असल में BB3 के प्रमोशन को एंजॉय कर सकें। यह कार्तिक का अब तक का सबसे बड़ा प्रमोशनल कैंपेन रहा है, और यह साफ है कि सभी मेहनत सफल रही हैं।

अनीस बज़्मी द्वारा डायरेक्टेड और भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस्ड, भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस के बड़े रिकॉर्ड तोड़ रही है और हॉरर-कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी के लिए एक नया स्टैंडर्ड सेट कर रही है। फिल्म ने पहले ही दुनिया भर में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, और प्रमोशनल टूर खत्म होने के बावजूद इसकी सफलता और भी बढ़ गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!