कृति खरबंदा ने स्कूलों में फाइनेंशियल एजुकेशन की उठाई मांग, बोलीं- ‘लड़कियों को सिर्फ कमाना नहीं...’

Edited By Updated: 11 Aug, 2026 03:12 PM

kriti kharbanda says financial education girls school financial independence

अभिनेत्री कृति खरबंदा ने नई दिल्ली में आयोजित ‘वी विमेन वॉन्ट कॉन्क्लेव एंड शक्ति अवॉर्ड्स 2026’ में लड़कियों को कम उम्र से ही फाइनेंशियल एजुकेशन देने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने अपनी जिंदगी का अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने 17 साल की उम्र...

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अभिनेत्री कृति खरबंदा ने नई दिल्ली में आयोजित ‘वी विमेन वॉन्ट कॉन्क्लेव एंड शक्ति अवॉर्ड्स 2026’ में महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और फाइनेंशियल एजुकेशन को लेकर अपनी बात रखी। कृति ने अपनी जिंदगी का अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने महज 17 साल की उम्र में कमाना शुरू कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार की जिम्मेदारी भी संभाली। कृति ने कहा कि वह हमेशा से एक लड़की और महिला के तौर पर आत्मनिर्भर होने की समर्थक रही हैं और उन्हें अपने इस सफर पर गर्व है।

खुद संभाल रही हैं अपना फाइनेंशियल पोर्टफोलियो
कृति ने बताया कि इस साल फरवरी से उन्होंने दोबारा पढ़ाई शुरू की है और फिलहाल जियोपॉलिटिक्स के साथ-साथ अपने फाइनेंस को मैनेज करना भी सीख रही हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक, वह पहली बार अपना पूरा फाइनेंशियल पोर्टफोलियो खुद संभाल रही हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक मामलों की समझ ऐसी चीज है, जिसे हर व्यक्ति को खुद सीखना चाहिए। कृति का मानना है कि सिर्फ आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लड़कियों और महिलाओं को यह भी समझना चाहिए कि पैसा कैसे काम करता है और भविष्य के लिए उसका सही तरीके से इस्तेमाल कैसे किया जाए।

स्कूल से ही दी जानी चाहिए फाइनेंशियल एजुकेशन
फाइनेंशियल शिक्षा की जरूरत पर जोर देते हुए कृति खरबंदा ने कहा कि जिस तरह स्कूलों में लड़कियों के पीरियड्स और ओवरऑल वेल-बीइंग के बारे में बात की जाती है, उसी तरह बच्चों को पैसे से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी जानी चाहिए। उनके मुताबिक, बच्चों को कम उम्र से ही यह सिखाया जाना चाहिए कि पैसे कैसे कमाने हैं, कैसे बचाने हैं, कहां निवेश करना है और फाइनेंस किस तरह काम करता है। कृति का मानना है कि ऐसी शिक्षा स्कूल स्तर से ही शुरू होनी चाहिए, ताकि बच्चे भविष्य में आर्थिक फैसले बेहतर तरीके से ले सकें।

समय के साथ बदलनी चाहिए फाइनेंशियल प्लानिंग
कृति ने निवेश और फाइनेंशियल प्लानिंग को लेकर भी अपनी राय साझा की। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर म्यूचुअल फंड और एसआईपी जैसे निवेश विकल्पों की बात करते हैं और वह भी इनके पक्ष में हैं, लेकिन समय के साथ व्यक्ति को अपनी रणनीति और योजनाओं को भी बदलते रहना चाहिए। एक्ट्रेस ने कहा कि अगर करियर से जुड़े फैसले जिंदगीभर के लिए तय नहीं होते और परिस्थितियों के अनुसार बदल सकते हैं, तो फाइनेंशियल प्लानिंग भी समय और जरूरत के हिसाब से बदलनी चाहिए। कृति की इस सोच ने आर्थिक आत्मनिर्भरता और फाइनेंशियल लिटरेसी को लेकर एक अहम सवाल उठाया है कि बच्चों को इसकी शुरुआत से ही जानकारी क्यों न दी जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!