लॉक अप: सच या सज़ा ने मचाया धमाल, सिर्फ दो एपिसोड में बना Netflix इंडिया का नंबर 1 शो

Edited By Updated: 29 Jun, 2026 06:08 PM

lock upp sach ya sazaa becomes netflix india s no 1 show within just two episo

शो की शुरुआत से ही इसमें हुए चौंकाने वाले खुलासों और हाई-वोल्टेज ड्रामे ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हर एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर शो से जुड़े वीडियो, रिएक्शन और बहसें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा...

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। नेटफ्लिक्स का नया रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सज़ा' रिलीज होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है। महज दो एपिसोड के भीतर ही इस शो ने Netflix India Top 10 में पहला स्थान हासिल कर लिया है। सोशल मीडिया पर शो के खुलासे, टकराव, मीम्स, फैन थ्योरी और कंटेस्टेंट्स को लेकर लगातार चर्चाएं देखने को मिल रही हैं।

दो एपिसोड में ही बना दर्शकों की पहली पसंद
शो की शुरुआत से ही इसमें हुए चौंकाने वाले खुलासों और हाई-वोल्टेज ड्रामे ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हर एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर शो से जुड़े वीडियो, रिएक्शन और बहसें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

कंटेस्टेंट्स के खुलासों ने बटोरी सुर्खियां
'लॉक अप: सच या सज़ा' में हिस्सा ले रहे कंटेस्टेंट्स अपनी निजी जिंदगी के कई अनसुने राज खोल रहे हैं। आकांक्षा चमोला ने अपनी शादी और तलाक को लेकर किया गया खुलासा दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हुआ। वहीं हर्षद चोपड़ा ने गर्लफ्रेंड और अपने सबसे अच्छे दोस्त से मिले धोखे की कहानी साझा की, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों की सहानुभूति हासिल की।

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India Reality (@netflixindiareality)

सुनीता आहूजा और राम कपूर भी बने चर्चा का केंद्र
शो में सुनीता आहूजा द्वारा गोविंदा को लेकर दिए गए बेबाक बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी। वहीं राम कपूर और श्रेया कालरा के बीच हुई तीखी बहस ने दर्शकों को दो हिस्सों में बांट दिया। दूसरी ओर योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी के बीच बढ़ती नजदीकियां भी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

कॉमेडी का भी मिल रहा है भरपूर तड़का
जहां एक ओर शो में इमोशनल और विवादित पल देखने को मिल रहे हैं, वहीं पामेला सेरेना, वरुण 'लैला' यादव और माधुरी जैन अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। उनके हल्के-फुल्के अंदाज ने शो के गंभीर माहौल के बीच हंसी का तड़का भी लगाया है।

हर नए एपिसोड का बेसब्री से इंतजार
दर्शक अब सिर्फ शो देखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर कंटेस्टेंट के पक्ष और विपक्ष में सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी राय भी रख रहे हैं। पुराने इंटरव्यू खंगालने से लेकर हर टकराव का विश्लेषण करने तक, फैंस शो के हर मोड़ पर नजर बनाए हुए हैं।

'लॉक अप: सच या सज़ा' नेटफ्लिक्स पर एक्सक्लूसिव स्ट्रीम हो रहा है। शो के नए एपिसोड हर शनिवार से बुधवार रात 8 बजे रिलीज किए जाते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!