Welcome To The Jungle Review: आखिर तक बांधे रखती है फिल्म, अक्षय - सुनील की जोड़ी ने मचाया धमाल

Edited By Updated: 26 Jun, 2026 03:38 PM

welcome to the jungle review in hindi

यहां पढ़ें कैसी है फिल्म वेलकम टू द जंगल

फिल्म- वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle)
स्टारकास्ट-  अक्षय कुमार(Akshay Kumar), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty), दिशा पाटनी (Disha Patani), जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez), रवीना तंडन (Raveena Tandon), परेश रावल (Paresh Rawal), अरशद वारसी (Arshad Warsi), लारा दत्ता (Lara Dutta), राजपाल यादव (Rajpal Yadav), जॉनी लीवर (Johnny Lever), जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff), श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade), तुषार कपूर (Tusshar Kapoor), कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek), कीकू शारदा (Kiku Sharda), दलेर मेहंदी (Daler Mehndi), मीका सिंह (Mika Singh), आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) और अन्य
डायरेक्टर- अहमद खान (Ahmed Khan)
रेटिंग- 3.5*


Welcome To The Jungle: अहमद खान द्वारा निर्देशित फिल्म वेलकम टू द जंगल आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। तकरीबन 32 कलाकारों से सजी यह फिल्म काफी दिनों से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई थी और अब इसका इंतजार खत्म हो चुका है। कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी की सबसे बड़ी चुनौती यही होती है कि वह अपने पुराने आकर्षण को बरकरार रखते हुए दर्शकों को कुछ नया भी दे। ‘वेलकम टू द जंगल’ इसी कोशिश के साथ बड़े पर्दे पर आई है। विशाल स्टारकास्ट, भव्य सेटअप और भरपूर मनोरंजन का वादा करने वाली यह फिल्म  कैसी है चलिए आपको बताते हैं। 

कहानी
फिल्म की कहानी एक बड़े फिल्म निर्माता से शुरू होती है जो अपनी टैक्स चोरी से बचने के लिए एक नई फिल्म बना रहा होता है। शुरुआत में उसका इरादा इस फिल्म को फ्लॉप करने का होता है ताकि वो लॉस दिखा सके। लेकिन अचानक उसके घर इनकम टैक्स की रेड पड़ जाती है और उसकी पूरी आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है। अब उसके सामने अपनी डूबती हुई कंपनी और पैसा बचाने की चुनौती होती है। ऐसे में जिस फिल्म को वो पहले फ्लॉप करना चाहता था, अब वही फिल्म उसके लिए आखिरी उम्मीद बन जाती है। इसलिए वह हर हाल में उसे हिट करवाने का फैसला करता है।

अब वो अपने असिसटेंट यानी जॉनी लीवर को बोलता है कि किसी भी कीमत पर फिल्म हिट होनी चाहिए और शूटिंग एक दिन में खत्म होनी चाहिए। इस योजना के तहत जॉनी फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को बिना सच्चाई बताए एक असली गांव आज़ादगंज में शूटिंग के लिए ले जाता है। कलाकारों को लगता है कि वे सिर्फ एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जबकि पूरे गांव में छिपे हुए कैमरे लगाए गए होते हैं। लेकिन मामला तब पलट जाता है, जब उन्हें पता चलता है कि गांव पर आतंकवादियों का कब्जा है और वहां के लोग बंधक बने हुए हैं। इसके बाद कहानी में कॉमेडी, एक्शन और कई मजेदार मोड़ आते हैं। आखिर अक्षय कुमार और उनकी टीम इस मुश्किल से कैसे बाहर निकलती है और आतंकवादियों का सामना कैसे करती है, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

एक्टिंग
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका विशाल स्टारकास्ट है। अक्षय कुमार, परेश रावल, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, राजपाल यादव और जॉनी लीवर जैसे कलाकारों की मौजूदगी दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा देती है। इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित अक्षय कुमार करते हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग, स्क्रीन प्रेजेंस और सहज अभिनय कई दृश्यों को संभाल लेते हैं। परेश रावल और अरशद वारसी भी अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाते हुए कई मौकों पर हंसी बटोरने में सफल रहते हैं। वहीं राजपाल यादव और जॉनी लीवर भी अपने हिस्से के मनोरंजन में कमी नहीं छोड़ते। इनके अलावा सुनील शेट्टी ने भी अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। जैकी श्रॉफ भी विलेन के रूप में जचे। एक्ट्रेसेस दिशा पटानी और जैकलीन फर्नांडिस ने भी अपने किरदार के साथ न्याय किया। इनके अलावा बाकी के कलाकारों ने भी अच्छा काम किया। 

डायरेक्शन
निर्देशक ने फिल्म को बड़े पैमाने पर तैयार करने की कोशिश की है। भव्य लोकेशन, बड़े एक्शन सीक्वेंस, मल्टीस्टारर सेटअप और लगातार हाई-एनर्जी नैरेटिव इस बात का एहसास कराते हैं कि इसे एक बड़े थिएट्रिकल एंटरटेनर के रूप में डिजाइन किया गया है। फिल्म की पहला हाफ तो काफी बोरिंग होता है कि लोग शायद सीट छोड़ दें लेकिन इसके दूसरे हाफ में कहानी में थोड़ी कॉमेडी और एंटरटेंनमेंट देखने को मिलता है। तकनीकी रूप से फिल्म रंगीन और भव्य नजर आती है। सिनेमैटोग्राफी बड़े कैनवास को अच्छे तरीके से पेश करती है। 

कुल मिलाकर कहा जाए तो फिल्म शुरूआत में तो काफी बोरिंग लगेगी लेकिन बाद में आपको खूब हसाएगी। इसके अलावा आप अपने परिवार के साथ यह फिल्म देख सकते हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!