प्राइम वीडियो की ‘Subedaar’ में बबली दीदी बन छाईं Mona Singh, अपेन रोल से किया बड़ा सरप्राइज

Edited By Updated: 02 Mar, 2026 06:32 PM

mona singh babli didi look subedaar prime anil kapoor

प्राइम वीडियो की अपकमिंग फिल्म ‘सूबेदार’ ने कास्टिंग के मामले में बड़ा सरप्राइज दिया है। बबली दीदी के किरदार में मोना सिंह एक ऐसी महिला बनी हैं, जो जेल के पीछे से अवैध रेत खनन का साम्राज्य चलाती है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्राइम वीडियो की अपकमिंग फिल्म ‘सूबेदार’ ने कास्टिंग के मामले में बड़ा सरप्राइज दिया है। बबली दीदी के किरदार में मोना सिंह एक ऐसी महिला बनी हैं, जो जेल के पीछे से अवैध रेत खनन का साम्राज्य चलाती है। उनका किरदार ताकतवर, अनप्रिडिक्टेबल और देसी मिट्टी से जुड़ा है। कहानी में वह सूबेदार अर्जुन मौर्य (Anil Kapoor) को लगातार चुनौती देती नजर आएंगी।

'अरे बाप रे! यह क्या दे दिया मुझे?'
मोना सिंह ने बताया कि जब निर्देशक Suresh Triveni का फोन आया और उन्होंने स्क्रिप्ट सुनाई, तो उनका पहला रिएक्शन था- 'अरे बाप रे! यह क्या दे दिया मुझे?' उन्होंने कहा कि यह रोल उनके लिए पूरी तरह नया और अनदेखा था, लेकिन एक एक्टर के तौर पर उन्हें चुनौतीपूर्ण किरदार निभाना पसंद है।

देसी डायलेक्ट, गुंडी दीदी और फुल एक्शन
मोना ने खुलासा किया कि इस किरदार में उन्हें हार्टलैंड बोली पकड़नी थी और एक गुंडी दीदी के रूप में खुद को ढालना था। उन्होंने हंसते हुए कहा, 'मैंने सूबेदार जी को पूरी फिल्म में दुखी कर रखा है। दीदी की वजह से बहुत एक्शन हो रहा है।'उनके मुताबिक, यह रोल इतना चुनौतीपूर्ण था कि कई बार उनकी नींद तक उड़ गई, लेकिन उन्होंने इसे निभाते हुए खूब मजा भी लिया।

दमदार टीम और पावरफुल स्टारकास्ट
‘सूबेदार’ का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है और इसे विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी ने प्रोड्यूस किया है।फिल्म में अनिल कपूर और Radhika Madan लीड रोल में हैं। इनके साथ सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैसल मलिक, मोना सिंह और खुशबू सुंदर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

कब और कहां होगी रिलीज?
‘सूबेदार’ का प्रीमियर 5 मार्च को Amazon Prime Video पर हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में होगा। यह फिल्म भारत समेत 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम की जाएगी। मोना सिंह का यह अब तक का सबसे दमदार और अनदेखा अवतार माना जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बबली दीदी के रूप में उनका यह खतरनाक अंदाज दर्शकों को कितना पसंद आता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!