अस्पताल में भर्ती हुए एक्टर Rajesh Sharma, कीड़े के काटने से बिगड़ी हालत, पैर से घुटने तक फैला इन्फेक्शन

Edited By Updated: 09 Jul, 2026 11:08 AM

rajesh sharma

Rajesh Sharma : साउथ सुपरस्टार प्रभास की आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता राजेश शर्मा के साथ एक हादसा हो गया। शूटिंग के बाद किसी जहरीले कीड़े या मकड़ी के काटने से उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें पश्चिम बंगाल के  ढाकुरिया स्थित एक अस्पताल...

Rajesh Sharma : साउथ सुपरस्टार प्रभास की आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता राजेश शर्मा के साथ एक हादसा हो गया। शूटिंग के बाद किसी जहरीले कीड़े या मकड़ी के काटने से उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें पश्चिम बंगाल के  ढाकुरिया स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। 

इस बारे में जानकारी अभिनेत्री सुदीपा चटर्जी ने राजेश शर्मा के परिवार की ओर से सोशल मीडिया के जरिए साझा की। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी में चल रही थी। शूट खत्म होते के बाद राजेश शर्मा वहां स्थानीय तकनीशियनों से घनी झाड़ियों के पास बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें किसी कीड़े या जहरीले मकड़ी के काटने का एहसास हुआ। 

Rajesh Sharma

शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य घटना समझकर ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया और न ही तुरंत चिकित्सा सहायता ली। वह अपना काम पूरे करते रहे लेकिन बाद में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अब उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। 

6 घंटे बाद बिगड़ी तबीयत 
पोस्ट में आगे बताया गया की घटना के करीब छह घंटे बाद राजेश शर्मा के दाहिने पेअर में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया और उनकी तबीयत लगातार बिगड़ने लगी। इसके बावजूद उन्होंने कोलकाता लौटने का फैसला किया और निर्धारित फ्लाइट से रवाना हो गए। हालांकि सफर के दौरान उनकी हालत और गंभीर हो गई। उन्हें तेज बुखार चढ़ गया और बेचैनी भी काफी बढ़ गई। 

Rajesh Sharma

कोलकाता पहुंचने के अगले दिन उन्हेंतुरंत ढाकुरिया स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उनकी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। उन्हें लगातार तेज बुखार आ रहा है, सांस लेने में परेशानी हो रही है और दाहिने पैर में फैसला संक्रमण भी बढ़ता जा रहा है। फ़िलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।  

घुटने तक फैला इन्फेक्शन 
आगे लिखा है कि-  परिवार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, संक्रमण तेजी से बढ़ते हुए पैर की उंगलियों से लेकर घुटने तक फैल चुका है। प्रभावित हिस्से पर बड़े-बड़े फफोले भी उभर आए हैं, जिससे उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। एक्टर का इलाज कर रहे डॉ. अविजित भट्टाचार्य ने बताया कि फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर किसी निश्चित निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि राजेश शर्मा अभी भी डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं और पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं माने जा सकते।  डॉक्टरों के अनुसार, संक्रमण के कारण कुछ गंभीर जटिलताएं पैदा होने की आशंका बनी हुई है। विशेष रूप से इस बात पर नजर रखी जा रही है कि कहीं शरीर में रक्त का थक्का (ब्लड क्लॉट) न बन जाए। यदि ऐसा थक्का फेफड़ों तक पहुंच जाता है, तो यह स्थिति जानलेवा साबित हो सकती है। इसी वजह से मेडिकल टीम लगातार उनकी सेहत की मॉनिटरिंग कर रही है।


Rajesh Sharma

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!