महाकाल की नगरी में पहुंचे Dhurandhar 2 के जमील जमाली, बोले- जैसे दूसरी दुनिया में पहुंच गया था

Edited By Updated: 03 Apr, 2026 11:25 AM

rakesh bedi in ujjain

Mumbai : महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता Rakesh Bedi बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, जय श्री महाकाल। आज मुझे बाबा महाकाल के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। यहां के पुजारी, व्यवस्थापक और सभी लोगों का...

Mumbai : महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता Rakesh Bedi बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, जय श्री महाकाल। आज मुझे बाबा महाकाल के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। यहां के पुजारी, व्यवस्थापक और सभी लोगों का मैं दिल से धन्यवाद करता हूं। इतने अच्छे दर्शन हुए कि कुछ पल के लिए ऐसा लगा जैसे मैं किसी दूसरी दुनिया में पहुंच गया हूं। ये पल मेरे लिए हमेशा यादगार रहेंगे।

राकेश बेदी ने बताया कि वे कुछ साल पहले भी उज्जैन आ चुके हैं लेकिन अब मंदिर की व्यवस्थाएं देखकर उन्हें ऐसा लगा जैसे वे किसी नई जगह पर आए हों। उन्होंने मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की और महाकाल के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की।

Rakesh Bedi in ujjain

क्या बनेगी धुरंधर 3 ?
फिल्म धुरंधर 2 में जमील जमाली का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीतने वाले राकेश बेदी ने धुरंधर 3 को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल धुरंधर 3 बनाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने फिल्म के दूसरे पार्ट की सफलता पर खुशी जताते हुए इसका श्रेय निर्देशक आदित्य धर को दिया। राकेश बेदी ने कहा कि फिल्म का कॉन्सेप्ट और निर्देशन आदित्य धर का है, उन्होंने सिर्फ एक कलाकार के तौर पर अपना काम किया। भले ही उनका किरदार सपोर्टिंग रोल में है, लेकिन दर्शकों ने उसे काफी पसंद किया है।

अंतरराष्ट्रीय टेपा सम्मेलन में हुए शामिल
राकेश बेदी उज्जैन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टेपा सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शहर के सांस्कृतिक माहौल की सराहना की और मीडिया से बातचीत में अपनी हाल ही में रिलीज फिल्म Dhurandhar 2 की सफलता पर खुशी जताई। बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म का लोकप्रिय डायलॉग “बच्चा है तू मेरा” भी सुनाया, जिसे सुनकर माहौल हल्का-फुल्का हो गया। यह डायलॉग इन दिनों दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।

Rakesh Bedi in ujjain

अपने किरदार के बारे में उन्होंने बताया कि फिल्म में उनका रोल एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम जैसा है, जो मुख्य किरदार को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि फिल्म के असली Dhurandhar Ranveer Singh हैं, जबकि उनका किरदार पर्दे के पीछे रहकर कहानी को मजबूती देता है। उज्जैन को लेकर उन्होंने खास लगाव जताते हुए कहा कि महाकाल की नगरी में आना हमेशा उनके लिए सौभाग्य की बात होती है।

ताबड़तोड़ कमाई कर रही है धुरंधर 2
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी अच्छी कमाई की है और अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।

Rakesh Bedi in ujjain

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!