BeerBiceps स्टार Ranveer की लव लाइफ आई सामने, IPL में Juhi Bhatt संग दिखे रोमांटिक मोमेंट्स

Edited By Updated: 13 Apr, 2026 12:43 PM

ranveer allahbadia love life

Mumbai : पॉपुलर यूट्यूबर और पॉडकास्टर Ranveer Allahbadia की पर्सनल लाइफ एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रणवीर इन दिनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Juhi Bhatt को डेट कर रहे हैं और अब उन्होंने अपने इस...

Mumbai : पॉपुलर यूट्यूबर और पॉडकास्टर Ranveer Allahbadia की पर्सनल लाइफ एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रणवीर इन दिनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Juhi Bhatt को डेट कर रहे हैं और अब उन्होंने अपने इस रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार भी कर लिया है।

दरअसल, रविवार को Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान दोनों को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में साथ देखा गया। मैच के दौरान उनकी मौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींच लिया और यहीं से उनके रिश्ते की चर्चा तेज हो गई।

Ranveer Allahbadia love  life

मैचिंग आउटफिट्स में दिखी खास केमिस्ट्री
रणवीर और जूही को जब पैपराजी ने स्पॉट किया, तो दोनों का स्टाइल भी चर्चा में रहा। रणवीर ने व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस पहनी थी, वहीं जूही व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम में नजर आईं। दोनों जल्दबाजी में स्टेडियम की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान एक फैन ने रणवीर से सेल्फी की रिक्वेस्ट की, लेकिन उन्होंने मुस्कुराते हुए यह कहकर मना कर दिया कि वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हैं। इस एक लाइन ने ही उनके रिश्ते पर मुहर लगा दी।

पहले ही मिल चुका था इशारा
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब रणवीर की लव लाइफ को लेकर चर्चा हुई हो। इससे पहले उन्होंने दिवाली के मौके पर एक खास पोस्ट शेयर किया था, जिसमें Ghibli स्टाइल की एक तस्वीर थी। उस फोटो में एक कपल नजर आ रहा था, जिसे देखकर फैंस ने उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए थे। अब खुद रणवीर ने इसे कंफर्म कर दिया है।

Ranveer Allahbadia love  life

  Juhi Bhatt जूही भट्ट कौन हैं ?
जूही भट्ट सोशल मीडिया पर एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। वह फैशन और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए मशहूर हैं और कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं। देहरादून से ताल्लुक रखने वाली जूही के प्रोफाइल पर डांस, क्रिएटिव वीडियोज और लाइफस्टाइल रील्स का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलता है।

गौरतलब है कि जूही से पहले रणवीर का नाम टीवी एक्ट्रेस Nikki Sharma के साथ जुड़ा था। दोनों के अलग होने के बाद अब रणवीर की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दे दी है।

Ranveer Allahbadia love  life

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!